कैटरीना कैफ ने बहन इसाबेल की खिंची इतनी खूबसूरत फोटो- सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल
लॉकडाउन के दौरान कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल भी उनके साथ ही रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और तस्वीरें, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में इसाबेल ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे कैटरीना कैफ ने खींचा है। यह बेहद खूबसूरत तस्वीर है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
खास बात है कि इसाबेल कैफ जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म सूरज पंचोली के साथ है, जिसका नाम है- टाइम टू डिस्को। लेकिन डेब्यू से पहले ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी बन चुकी है।

कैटरीना कैफ फिलहाल साढ़े तीन महीनों से घर पर ही हैं क्योंकि सभी फिल्मों की शूटिंग बंद है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना कैफ ने अपनी लॉकडाउन दिनचर्या का भी खुलासा किया कि वह अपने घर के काम करती है, खुद को व्यस्त रखने के लिए हर दिन पढ़ती है और वर्कआउट करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











