Google's Most Searched Asian 2022: भारतीय कलाकारो में कैटरीना कैफ ने मारी बाजी, देंखे टॉप 10 की लिस्ट

Google's Most Searched Asian 2022: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को गूगल द्वारा 2022 में दुनियाभर में सर्वाधिक खोजी जाने वाले एशियाई के रूप में घोषित किया गया है। गूगल की इस लिस्ट में कैटरीना कैफ चौथे स्थान पर हैं। लेकिन सूची में जगह बनाने वाले भारतीय कलाकारों में कैटरीना कैफ सबसे ऊपर हैं। एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया है।
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ ने इस साल अपने पर्सनल ब्रांड का एक महत्वपूर्ण विस्तार किया। अपने गिल्ट फ्री (हर उत्पाद में त्वचा की देखभाल करने वाले प्राकृतिक तत्वों से युक्त) मेकअप रेंज और भारत का पहला सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड, Kay ब्यूटी लॉन्च किया। Kay ब्यूटी के साथ उनका प्रयास स्किन टोन, स्किन टाइप, जेंडर, उम्र और सेक्सुअल ओरिएंटेशन में inclusivity सुनिश्चित करना था।
कैटरीना कैफ ने 2021 में विक्की कौशल से शादी की है और उनकी शादी के बाद इस साल उनकी पहली फिल्म सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ हॉरर कॉमेडी "फोन भूत" थी। लिहाजा, इस फिल्म को लेकर भी कैटरीना काफी चर्चा में रहीं।
वहीं, आने वाली फिल्मों की बात करें तो कैटरीना एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ "जी ले ज़रा" से जुड़ी हैं, जिसमें आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी हैं। इसके अलावा, उनके पास श्रीराम राघवन की फिल्म "मेरी क्रिसमस" भी है जिसमें वह पहली बार साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी।
कैटरीना के अलावा, गूगल की टॉप लिस्ट में अन्य भारतीय हस्तियों में क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेता सलमान खान, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, काजल अग्रवाल, थलपति विजय शामिल हैं। सूची में टॉप दो पोजीशन BTS के Kim Taehyung aka V और Jungkook ने लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications