अक्षय कुमार नहीं.. इस बॉयोपिक फिल्म में दिखेगी ये धमाकेदार जोड़ी!
काफी समय से खबरें तेज़ है कि 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार पर बॉलीवुड एक फिल्म बनाने की तैयारी में है। कुछ दिनों पहले आनंद कुमार की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं.. जहां वे ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार के साथ दिख रहे थे।
2017 में सलमान की दूसरी फिल्म.. सिर्फ 2 मिनट के लिए.. ब्लॉकबस्टर!
बहरहाल, कंफ्यूजन दूर हुआ.. और यह साफ हो चुका है कि आनंद कुमार की बॉयोपिक में ऋतिक रोशन होंगे। फिल्म का निर्देशन करेंगे विकास बहल। आनंद कुमार ने खुद बताया कि वे अक्षय कुमार के काम को बहुत पसंद करते हैं.. सिर्फ इसीलिए मिलने गए थे।

वहीं इस बॉयोपिक फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ भी फाइनल हो चुकी हैं। जिसकी तस्वीर आप यहां देख सकते हैं। हालांकि कैट का फिल्म में किरदार क्या होगा.. यह सोचने की बात है। खैर, बैंग बैंग (2014) के बाद एक बार फिर इस जोड़ी को साथ देखना दिलचस्प होगा।
बहरहाल, यहां जानें आने वाली बॉयोपिक फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications