टाइगर 3 के गाने में 7 ग्लैमरस लुक के साथ कैटरीना कैफ लगाएंगी आग, सलमान खान ने किया कमेंट- "कैट तुमने तो.."

Katrina Kaif in Tiger 3 song: कैटरीना कैफ टाइगर 3 के पहले गाने "लेके प्रभु का नाम" के साथ दिलों को धड़काने और इंटरनेट पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। यह गाना 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। गाने में अभी सलमान- कैट की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है।
खास बात है कि इस गाने में कैटरीना के 7 स्मोकिंग लुक हैं और उनका कहना है कि लेके प्रभु का नाम उनके पूरे करियर के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है।
कैटरीना कहती हैं, "लेके प्रभु का नाम एक शानदार गाना है। कप्पाडोसिया (तुर्की) की खूबसूपत बैकड्रॉप पर सेट, यह गाना निजी रूप से मेरे पसंदीदा में से एक है। 'माशाअल्लाह' और 'स्वैग से स्वागत' के बाद मैं एक बार फिर अपनी पसंदीदा कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के साथ काम कर रही हूं।"
7 ग्लैमरस लुक डिजाइन किया गया है
वह आगे कहती हैं, "इस गाने में मुझे अनाइता श्रॉफ अदजानिया द्वारा स्टाइल किया गया है, जिन्होंने वास्तव में मेरे लिए शानदार लुक तैयार करने में काफी मेहनत की है। लेके प्रभु का नाम में, अनाइता ने 7 बेहतरीन लुक तैयार किए हैं, जिनमें से प्रत्येक में ग्लैमर झलकता है।" बता दें, गाने से 2 लुक सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा- Kat you have killed it! 🔥🔥🔥 Always a pleasure to dance with you 🤗
गाने के टीज़र रिलीज हो चुका है, जहां सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री देखी जा सकती है। इस गाने में दोनों सुपरस्टार बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। बता दें, इस पार्टी नंबर को आवाज दी है अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने। जबकि म्यूजिक प्रीतम ने दिया है, बोल है अमिताभ भट्टाचार्य के..
टाइगर और जोया की केमिस्ट्री है खास
कैटरीना का कहना है कि टाइगर फ्रेंचाइजी के गाने हमेशा चार्टबस्टर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि लेके प्रभु का नाम लोगों की बढ़ती उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
अभिनेत्री का कहना है, "टाइगर की फिल्मों में गाने हमेशा मुख्य आकर्षण में से एक रहे हैं। मुझे पसंद है कि कैसे वैभवी ने इस गाने में टाइगर और जोया के बीच की केमिस्ट्री को एक नए तरीके से कैद किया है। इस गाने में बहुत एनर्जी है।"
सलमान खान के साथ डांस करना पसंद है
कैटरीना ने माना कि उन्हें सलमान खान के साथ डांस करना बहुत पसंद है! वह कहती हैं, "सलमान के साथ डांस करना हमेशा अद्भुत होता है और मैं लेके प्रभु का नाम की शूटिंग की बहुत सारी अद्भुत यादें अपने साथ ले जाती हूं। जिस तरह स्वैग से स्वागत को बहुत प्यार मिला, हमें उम्मीद है कि लेके प्रभु का नाम इस स्तर को और भी ऊंचा उठाएगा।''
कोई शक नहीं कि सलमान खान और कैटरीना कैफ फैंस की सबसे चहेती ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक है। टाइगर 3 में उन्हें फिर से टाइगर और जोया के किरदार में देखने को लेकर फैंस उत्साहित हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 इस साल दिवाली, 12 नवंबर, रविवार को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications