YouTuber अमित भड़ाना के साथ नजर आएंगी कैटरीना कैफ? वायरल हुईं तस्वीरें!

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फोन भूत को लेकर बिजी हैं और लगातार उनको लेकर चर्चा हो रही है। उनकी काफी शानदार फैन फॉलोविंग है और इस फिल्म को लेकर वो प्रमोशन कर रहीं हैं। कैटरीना कैफ के साथ इस फिल्म में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी पहले रिलीज हो चुका है और लोगों को ये काफी पसंद आया था।
कैटरीना कैफ उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिनको अच्छी फीस एक फिल्म के लिए मिलती है। लेकिन फिल्मों के अलावा वो एक ऐसे प्रोजेक्ट को लेकर अब खबरों में आई हैं जिसके बारे में फैंस सबकुछ जानना चाहते हैं। दरअसल उनकी कुछ तस्वीरें यूट्यूबर अमित भड़ाना के साथ वायरल हो रहीं हैं।
इसके बाद ये चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। अगर वो अमित के साथ दिखती हैं ये तो निश्चित ही ये एक दमदार प्रोजेक्ट होगा। इन तस्वीरों को खुद अमित ने साझा किया है और लिखा है,
आज ये हुआ, उफ्फ। शानदार दिन, बेहतरीन काम। उतना ही अच्छा ये इंसान, धन्यवाद @katrinakaif अति सुंदर शूट, वीडियो सुपर सून ️ #KatrinaKaif #AmitBhadana #NewVideo. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
हालांकि कैटरीना कैफ ने किसी तरह का पोस्ट साझा नहीं किया है। कुछ लोगों का मानना है कि कैटरीना कैफ अपनी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन के लिए उनके पास थीं।
फोन भूत-
कैटरीना कैफ इस फिल्म में एक आत्मा का किरदार निभा रहीं हैं जो कि सिद्धांत और ईशान खट्टर के साथ मिलकर मृत लोगों से बात करतीं हैं। फिल्म की स्टोरी काफी दमदार और कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। लोगों को फिल्म की रिलीज का काफी बेसब्री से इंतजार है। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
वर्कफ्रंट-
कैटरीना कैफ इस फिल्म के अलावा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। इस लिस्ट में सलमान खान के साथ टाइगर 3 शामिल है। इस फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हुआ था। अब पता चला है कि फिल्म दिवाली 2023 के मौके पर रिलीज होगी। कैटरीना कैफ इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications