कैटरीना कैफ ने सीधा स्विमिंग पूल फैन्स को कहा Birthday Wishes के लिए थैंक यू, शेयर की सेक्सी तस्वीर
कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर दिन भर उन्हें बधाई संदेश मिलते रहे। अब दिन खत्म होते होते, कैटरीना कैफ ने सभी बधाई संदेशों के लिए एक ही तस्वीर के साथ धन्यवाद करने की सोची। कैटरीना कैफ ने अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर के साथ फैन्स को धन्यवाद कहा।
ये तस्वीर, कैटरीना कैफ ने सीधा स्विमिंग पूल से शेयर की जहां कैटरीना कैफ, एक लाल रंग के स्विमवेयर में नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि फैन्स इस दो ही चीज़ों का इंतज़ार कर रहे हैं - कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी और उनकी शादी।

अब फिलहाल दोनों का ही इंतज़ार कितना लंबा है पता नहीं लेकिन उनकी इस तस्वीर को देखकर फैन्स काफी खुश हो गए हैं। वैसे भी कैटरीना कैफ जलपरी है। उन्हें पानी के आसपास रहना काफी अच्छा लगता है। कम से कम कैटरीना की ऐसी तस्वीरों में जहां वो समुंदर या पानी के आस पास होती हैं, उनकी खुशी देखने लायक होती है।

बीच पर हमेशा मस्ती
कैटरीना कैफ ये तस्वीर उनके 35वें जन्मदिन की है जो उन्होंने मेक्सिको में मनाया था। कैटरीना ने अपने दोस्तों के साथ इस हॉलीडे पर काफी मस्ती की थी और हर दिन बिकीनी में अपनी एक तस्वीर के साथ फैन्स को सरप्राईज़ दिया था। कैटरीना की ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी।

करियर की शुरूआत
अपने करियर की शुरूआत में ही कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बिकीनी गर्ल बन चुकी थीं। कैटरीना कैफ ने किंगफिशर के एक फोटोशूट के लिए बिकीनी पहनी थी। इसके बाद वो कई मैगज़ीन के कवर पर भी इस लिबास में दिखी। कैटरीना कैफ को पानी कितना पसंद है, इसकी खुशी इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे जाती है।

बेहद पसंद है समुंदर किनारे छुट्टियां
मेक्सिको में अपने जन्मदिन की छुट्टियों के दौरान उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। कैटरीना कैफ ने जब भी अपनी इस मेक्सिको वेकेशन की एक भी तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की, वो तस्वीर झट से वायरल हो जाती थी। इस तस्वीर में कैटरीना एक नीली मोनोकीनी में पानी में खेलते हुईं नज़र आ रही हैं।

बॉलीवुड का सबसे बड़ा नाम
कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा नाम हैं। वो बॉलीवुड की ऐसी ए लिस्ट हीरोइन हैं जिन्होंने सभी ए लिस्ट एक्टर्स के साथ रोमांस किया है। सलमान खान से लेकर आमिर खान, शाहरूख खान से लेकर अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन से लेकर रणबीर कपूर और सैफ अली खान तक। बस अजय देवगन के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी नहीं बन पाई।

बूम से शुरूआत
बूम से विफल होने के बाद कैटरीना कैफ ने साउथ की फिल्मों का रूख कर लिया था लेकिन फिर वो सलमान खान से टकरा गईं। कैटरीना कैफ को वापस लॉन्च किया गया डेविड धवन की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया के साथ। इसके बाद कैटरीना कैफ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बेहद मेहनती हैं कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार और मेहनती हैं। कैटरीना कैफ ने अपनी हिंदी पर काम करना शुरू किया। पहले उनकी फिल्में डब की जाती थीं। लेकिन अब कैटरीना अपने डायलॉग्स खुद डब करती हैं। अपने डांस पर और अपने अभिनय पर कैटरीना ने काफी मेहनत की। राजनीति, भारत और ज़ीरो जैसी फिल्मों में उनका अभिनय भी लोगों को काफी पसंद आया।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट
अपनी दूसरी ही फिल्म से कैटरीना कैफ बॉक्स ऑफिस पर हमेशा ही सुपरहिट रही हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ढेरों सुपरहिट फिल्में दी हैं वहीं सलमान खान की टाईगर में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर एक्शन किया है। उनकी कुछ फिल्में तो बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हैं।

पहला फिल्मफेयर नॉमिनेशन
2009 में कैटरीना कैफ को अपने अभिनय के लिए अपना पहला फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला था। ये फिल्म थी न्यूयॉर्क जिसमें कैटरीना कैफ के साथ जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश नज़र आए थे। दिलचस्प है कि कैटरीना ने अपने शुरूआती दिनों में जॉन अब्राहम की साया की शूटिंग की थी लेकिन खराब अभिनय के चलते उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।

छोटे एक्टर्स के साथ भी रोमांस
कैटरीना कैफ केवल बीते दशक के सुपरस्टार्स के साथ ही नहीं बल्कि नए ज़माने के सुपरस्टार्स के साथ भी रोमांस कर चुकी हैं। उन्होंने फितूर में आदित्य रॉय कपूर और बार बार देखो में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस किया। वहीं जग्गा जासूस में वो रणबीर कपूर से रोमांस करती दिखाई दीं। कैटरीना, वरूण धवन के साथ भी रोमांस करती दिखने वाली थीं लेकिन वो फिल्म उन्होंने सलमान खान की भारत की वजह से छोड़ दी।

आने वाले धमाकेदार प्रोजेक्ट्स
कैटरीना कैफ के आने वाले प्रोजेक्ट्स भी शानदार हैं। फोन भूत में वो सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर के साथ नज़र आने वाली हैं वहीं अली अब्बास ज़फर, कैटरीना कैफ के साथ बॉलीवुड की पहली सुपरवूमन फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा, कैटरीना कैफ टाईगर 3 पर काम शुरू कर चुकी हैं। शाहरूख खान की रेड चिलीज़ के लिए भी वो एक फिल्म कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications