कैटरीना कैफ हुईं कोरोना पॉज़िटिव, कैंसिल हुई विजय सेतुपति के साथ फिल्म की शूटिंग

अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन के बाद अब एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी कोरोना पॉज़िटिव हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि कैटरीना कैफ अभी तक क्वारंटीन पर थीं और इसलिए उनकी फिल्म मेरी क्रिसमस का अगला शेड्यूल नहीं शुरू हो पाया। कैटरीना को विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की फिल्म की शूटिंग शुरू करनी थी।

Recommended Video

Katrina Kaif भी Kartik के बाद हुईं कोरोना पॉजिटिव, क्या Karan की party से फैला कोरोना|FilmiBeat#News

लेकिन चूंकि कैटरीना का रिज़ल्ट पॉज़िटिव आया, ये शूटिंग तत्काल पोस्टपोन कर दी गई और तब से कैटरीना कैफ क्वारंटीन पर ही हैं। यही कारण है कि वो अबू धाबी में विकी कौशल का साथ देने आईफा अवार्ड्स में शामिल नहीं हो पाई।

katrina-kaif-tests-positive-for-coronavirus-merry-christmas-shoot-with-vijay-sethupathi-affected

गौरतलब है कि इससे पहले अक्षय कुमार भी कोरोना पॉज़िटिव निकले थे जिसके बाद वो कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं आईफा अवार्ड्स में कार्तिक आर्यन को परफॉर्म करना था लेकिन कार्तिक भी कोरोना पॉज़िटिव निकले जिसके बाद वो आईफा का हिस्सा नहीं बन पाए।

बात करें कैटरीना की तो रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना अपना क्वारंटीन समय पूरा कर चुकी हैं लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव आना बाकी है।

प्रेगनेंसी की उड़ी थी अफवाहें

प्रेगनेंसी की उड़ी थी अफवाहें

गौरतलब है कि पिछले महीने, कैटरीना कैफ, विकी कौशल के साथ छुट्टियां मना रही थीं और इस दौरान उनकी प्रेगनेंसी की काफी अफवाहें उड़ीं। माना जा रहा था कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल, अभी किसी से भी ये न्यूज़ शेयर नहीं करना चाहते हैं और इसलिए उनकी टीम लगातार इस खबर का खंडन कर रही है।इस खबर को कैटरीना और विकी कौशल की टीम लगातार नकार रही थी लेकिन मीडिया की कई रिपोर्ट्स इस खबर की पुष्टि करने पर तुली हुई थीं।

खुद ही खत्म की सारी अफवाहें

खुद ही खत्म की सारी अफवाहें

इस बीच कैटरीना कैफ, विकी कौशल के साथ करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुईं और उन्होंने सारी खबरों का खंडन कर दिया। कैटरीना कैफ और विकी कौशल, 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के लगभग तीन महीने बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करवाई। शादी के बाद से कैटरीना कैफ और विकी कौशल, अपनी अपनी फिल्में पूरी करने में व्यस्त हैं।

शादी के बाद पहली फिल्म?

शादी के बाद पहली फिल्म?

रिपोर्ट्स की मानें तो विकी कौशल और कैटरीना कैफ, शादी के बाद एक लीड कपल के तौर पर अपनी पहली फिल्म साईन कर सकते हैं। दोनों जब से डेट कर रहे हैं तब से उन्हें साथ में ढेरों फिल्म के ऑफर आए लेकिन दोनों ने सही समय का इंतज़ार किया है। शादी के बाद से ही खबरें हैं कि सात फेरे लेने के बाद, पति और पत्नी के तौर पर अपनी पहली फिल्म साईन करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों के एक खास दोस्त ने उन्हें ये फिल्म ऑफर की है और विकी - कैटरीना के ये दोस्त इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, इस खबर की किसी ने अभी तक पुष्टि नहीं की है।

करियर में अलग पड़ाव पर पहुंची कैटरीना

करियर में अलग पड़ाव पर पहुंची कैटरीना

कैटरीना कैफ ने शाहरूख खान की ज़ीरो में एक्ट्रेस बबीता के किरदार के साथ एक अलग ही पहचान कायम की। लोगों ने ऐसी कैटरीना कैफ को पहले कभी नहीं देखा था और कैटरीना कैफ की इस रोल के लिए जमकर तारीफ हुई। हालांकि, इससे पहले भी कैटरीना कैफ, प्रकाश झा की राजनीति के साथ अपना लोहा मनवा चुकी हैं। कैटरीना कैफ कई फिल्मों के साथ ये साबित कर चुकी हैं कि अगर डायरेक्टर को उन्हें इस्तेमाल करने आता है तो वो परदे पर तबाही मचा सकती हैं।

प्रोजेक्ट्स की है भरमार

प्रोजेक्ट्स की है भरमार

फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट ने कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक गर्ल्स ट्रिप प्लान कर ली है जिसका नाम है जी ले ज़रा। ये फिल्म ऋतिक रोशन - फरहान अख्तर - अभय देओल स्टारर ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा का ही एक वर्जन होगा। जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है फैन्स इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ श्रीराम राघवन की फिल्म में विजय सेतुपति के अपोज़िट दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म का नाम रखा गया है मेरी क्रिसमस। इसके अलावा, कैटरीना कैफ इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक्सेल इंटरटेनमेंट की फोन भूत में दिखाई देंगी।

सलमान के साथ तबाही

सलमान के साथ तबाही

कैटरीना कैफ के पास इस समय टाईगर 3 में एक्शन सीन की भरमार है। कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ टाईगर 3 का अगला शेड्यूल जल्दी ही शुरू कर सकती हैं। इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ ने अपने एक्शन सीक्वंस पर काफी मेहनत की है। वहीं वो और सलमान खान टाईगर 3 के लिए अपने करियर का सबसे महंगा रोमांटिक गाना शूट कर चुके हैं। टाईगर 3 में कैटरीना कैफ के हिस्से एक बेहतरीन 10 मिनट का एक्शन सीक्वंस भी आया है।

अटक चुकी है फिल्म

अटक चुकी है फिल्म

वहीं अली अब्बास ज़फर, कैटरीना कैफ के साथ सुपर सोल्जर नाम की एक सुपरवूमन फिल्म बनाने वाले थे लेकिन फिलहाल ये फिल्म अटक चुकी है। इसके अलावा प्रभास और विजय देवरेकोंडा के एक प्रोजेक्ट के लिए भी कैटरीना कैफ का नाम काफी सुनाई दे रहा है। लेकिन उनके आने वाले नए प्रोजेक्ट्स के बारे में फिलहाल किसी को जानकारी नहीं है। उम्मीद है वो जल्दी कोरोना से ठीक होने के बाद काम पर लौट सकें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X