"सलमान खान के साथ काम करना हमेशा शानदार होता है, ज़ोया का किरदार ही ऐसा है": टाईगर 3 पर कैटरीना कैफ ने की बात

कैटरीना कैफ आजकल अपनी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म टाईगर 3 का भी अनाउंसमेंट हो चुका है। सलमान खान [Salman Khan] और कैटरीना कैफ [Katrina Kaif] स्टारर ये मनीष शर्मा और आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज़ होगी। ये फिल्म पहले ईद 2023 पर रिलीज़ होने वाली थी जो कि अब पोस्टपोन हो चुकी है।
एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने टाईगर 3 में अपने किरदार ज़ोया के बारे में बात की और इस किरदार की अहमियत बताई। कैटरीना ने कहा, ज़ोया का किरदार हमेशा से मज़बूत रहा है और आदित्य चोपड़ा पर मुझे हमेशा से भरोसा रहा है कि वो इसे और मज़बूत बनाएंगे। ज़ोया एक्शन से भरपूर किरदार है और इसलिए मुझे ये करने में काफी मज़ा आया।
कैटरीना कैफ ने इसके साथ ही सलमान खान के साथ वापस काम करने पर बात की और कहा, सलमान खान के साथ काम करना हमेशा ही शानदार रहता है। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ज़ोया के साथ वापस एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाई देंगी। अगर उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो कैटरीना कैफ, फोन भूत के अलावा, श्रीराम राघवन की मेरी क्रिसमस में दिखाई देंगी जिसमें कैटरीना कैफ के अपोज़िट होंगे तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति।
इसके बाद शुरू होगी फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म जी ले ज़रा जो कि तीन सहेलियों की Travel फिल्म है। इसे ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा - दिल चाहता है का Female Version भी कहा जा रहा है जहां कैटरीना कैफ के साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा, कैटरीना कैफ का नाम अली अब्बास ज़फर की एक Female Superhero फिल्म के साथ जोड़ा जा रहा था जिसे फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












