SHOCKING….'टाईगर' नहीं...'जोया जिंदा है'..सलमान के बारे में ये क्या बोल गई कैटरीना..
Recommended Video

अब जबकि सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज होने की दहलीज पर खड़ी है तो इसमें कोई शक नहीं है कि फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ऐसे में आपको हम बताने जा रहे है कैटरीना कैफ के एक इंटरव्युव के बारे में जिसमें कैटरीना से जब एंकर से पूछा कि क्या फिल्म का नाम टाइगर जिंदा है कि जगह जोया जिंदा है नहीं होना चाहिए था। इस पर कैटरीना ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनको फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म का नाम क्या है।

टाइगर जिंदा है एक बेहतरीन एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका वो हिस्सा होने से खुश है। क्योकि सलमान इस फिल्म के हीरो है तो इससे अच्छा टाइटल और क्या हो सकता है। साथ ही उन्होने फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के बारे में बताया कि वो कभी भी किसी फिल्म के बारे में नहीं बताते है।
वो सीक्रेटली फिल्म प्लान करते है और ऑफर करते है। उन्होने इसके बारे में भी अचानक बताया कि वो एक था टाइगर की सीक्वेल बनाने जा रहे है। इसके पहले भी उन्होने मेरे ब्रदर की दुल्हनियां में भी अचानक फिल्म ऑफर करके चौका दिया था।


Click it and Unblock the Notifications