कैटरीना कैफ ने पूरा किया अक्षय कुमार का चैलेंज, खोलकर दिखाया अपना नाश्ते का डब्बा, अंदर से ये निकला!

अक्षय कुमार ने हाल ही में Healthy Eating के एक अभियान के तहत कैटरीना कैफ को What’s in your Dabba चैलेंज दिया और कहा कि अपने खाने का डब्बा खोल कर दिखाएं। अब कैटरीना ने अपना खाने का डब्बा खोल दिया है और नाश्ते में जो निकला वो सबको हैरान कर देगा।

दरअसल, कैटरीना कैफ ने अपनी एक तस्वीर डाली जहां वो नाश्ता कर रही थीं और नाश्ते में कैटरीना कैफ खा रही थीं इडली। जी हां, इडली!! कैटरीना का नाश्ता देखकर वाकई किसी को यकीन नहीं हुआ।

katrina-kaif-takes-akshay-kumar-s-challenge-shares-whats-in-her-dabba

तस्वीर के साथ कैटरीना ने लिखा - कि मेरी मां हमेशा कहती है कि स्वस्थ खाना, डाईटिंग से नहीं, अच्छा खाना खाने से होता है और मैं इस पर यकीन करती हूं। तो ये है मेरे नाश्ते का डब्बा। मैं चावल खाने से बिल्कुल नहीं डरती हूं और इसलिए नाश्ते में है इडली।

मैं इसमें थोड़ा दही भी डाल देती हूं जिससे ये और फूल जाए। साथ में है पालक की चटनी, नारियल की चटनी और टमाटर - चुकंदर की चटनी। वाकई कैटरीना कैफ की फिट बॉडी का राज़ शानदार है। यही कारण है कि जब वो फोटोशूट करवाती हैं तो कहर ढाती हैं।

यहां देखिए उनकी कुछ बेहतरीन तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X