कैटरीना कैफ ने करवाया कोरोना का टेस्ट, शेयर किया वीडियो, डॉक्टर ने दी सलाह
बॉलीवुड एक्टर्स, कोरोना लॉकडाउन के बाद अब धीरे धीरे अपने काम पर लौट रहे हैं और कैटरीना कैफ भी अपने सेट पर वापस लौट रही हैं लेकिन इससे पहले कैटरीना कैफ ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है। इस दौरान कैटरीना को थोड़ी तकलीफ हुई लेकिन वो मुस्कुराते हुए इसे पार कर गईं।
कैटरीना का कोरोना टेस्ट लेते वीडियो वायरल हो रहा है जहां उनका सैंपल ले रही डॉक्टर उन्हें मुस्कुराते रहने की सलाह दे रही है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कैटरीना कैफ अपनी शूटिंग शुरू कर पाएंगी।

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ के पास फिलहाल अली अब्बास ज़फर की एक सुपरवूमन फिल्म है वहीं दूसरी तरफ एक्सेल इंटरटेनमेंट की हॉरर कॉमेडी फोन भूत। अब कैटरीना किस प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रही हैं ये फिलहाल किसी को पता नहीं।
लेकिन फिलहाल तो फैन्स इसी बात से खुश हैं कि कैटरीना सेट पर वापस लौट रही हैं और कुछ फैन्स तो अटकलें भी लगा रहे हैं कि ये उनकी सुपरहीरो फिल्म की ही शूटिंग का शेड्यूल है।


Click it and Unblock the Notifications
