जब कैटरीना मिली शार्क से

कैट बताती हैं कि उन्हें पानी से बहुत डर लगता था। लेकिन फिल्म की निर्देशिका ने जब उनसे कहा कि उन्हें गहरे पानी में एक सीन करना है तो वह पहले तैयार नहीं हुईं। लेकिन फिर जोया ने उन्हें समझाया तो वह तैयार हो गयी। इसी दौरान स्पेन में शूटिंग करने के दौरान उन्हें एक शार्क मछली मिली, पानी के अंदर जिसे देख कर वह बहुत डर गयी और उन्होंने कहा कि मैंने वापस आकर जोया को कहा मैं नहीं कर पाऊंगी।
लेकिन जोया ने कहा कि मैं कर सकती हूं। तो मुझमें हिम्मत आयी। फिर मैंने ब्रांदा में ऑटोव क्लब में इसकी खास ट्रेनिंग ली। सच कहूं तो यह मेरे लिए बेहद भयानक शॉट था और मैं चाहती थी कि यह जितनी जल्दी हो सके, खत्म हो जाये, ताकि मैं इससे छुटकारा पा सकूं। यह पहली बार होगा जब मैं पानी के अंदर कोई शॉट दे रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications











