....जब सलमान के बारे में कैटरीना ने कहा कुछ SWEET
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान और कैटरीना कैफ ने भले ही सालों पहले अपना रिश्ता खत्म कर लिया हो, लेकिन आज भी दोनों के बीच में बेहतर संबंध हैं। कैट हों या सलमान, दोनों कभी एक दूसरे के बारे में अच्छा बोलने से नहीं चूकते।
ताजा उदाहरण हमें कांस फिल्म फेस्टिवल में देखने को मिला। जहां कैटरीना सलमान खान और बॉलीवुड फिल्मों के बारे में काफी कुछ अच्छा कह गईं। बता दें, यह पहला साल था जब कैट कान्स रेड कार्पेट का हिस्सा बनी थीं।
कान्स के दौरान कैटरीना की अनुपमा चोपड़ा से एक खास बातचीत भी हुई, जहां उन्होंने काफी कुछ शेयर किया। कैटरीना के बॉलीवुड में महिला- केन्द्रीत फिल्मों की बदलती छवि पर भी बात की।
Oooo.. क्यों आई सलमान को कैटरीना कैफ की याद!
इस पर अनुपमा ने सलमान के एक पुराने इंटरव्यू को याद किया, जब सलमान ने कहा था कि कैट को कभी महिला- केन्द्रीत फिल्म नहीं करनी चाहिए। यह इंटरव्यू सलमान ने एक था टाईगर के वक्त दिया था, जिसमें वे कैट के साथ ही काम कर रहे थे।
बहरहाल, जहां अनुपमा कैट को पुराने इंटरव्यू याद दिला रही थीं, वहीं कैटरीना ने काफी सरल शब्दों में मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि यदि उन्होंने कभी किसी फीमेल ओरिंटेड फिल्म में काम किया तो सबसे ज्यादा खुश सलमान खान ही होंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे ऐसी फिल्म तभी करेंगी, जब कोई दमदार स्क्रिप्ट उनके सामने आएगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














