ना सलमान, ना अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ की सुपरहीरो फिल्म में नहीं होगा कोई रोमांटिक एंगल

By Filmibeat Desk

निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही कैटरीना कैफ की सुपरहीरो फिल्म सुर्खियों में है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी। काफी चर्चा थी कि फिल्म में कैट के साथ किस हीरो की एंट्री हो सकती है। फैंस को कैटरीना के साथ सलमान या फिर अक्षय की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद है। लेकिन बता दें, अली अब्बास जफर ने खुलासा किया है कि फिल्म में कैटरीना के साथ कोई लीड एक्टर नहीं होगा।

अली अब्बास जफर ने कहा, "इस फिल्म में कैटरीना कैफ के अपोजिट किसी हीरो की जरूरत नहीं है। वह खुद एक हीरो हैं। यह फिल्म काफी बड़े स्तर की है और बहुत ही अलग होने वाली है। कैटरीना का कोई रोमांटिक एंगल नहीं होने वाला है।"

Katrina Kaif

मिड-डे से बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि फिल्म को फ्लोर पर आने में अभी भी 6 महीने तक लग सकते हैं। प्री- प्रोडक्शन स्तर पर फिल्म का काफी काम बचा है। बता दें, इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग पोलैंड, जॉर्जिया, दुबई, अबु ढ़ाबी और उत्तराखंड में होने वाली है।

अली ने बताया, "हमने दुबई और अबु ढ़ाबी के लोकेशंस को लॉक कर लिया है। जल्द ही मैं पोलैंड और जॉर्जिया भी जाने वाला हूं। हमने तीन से चार देशों में इसे शूट करने का प्लान किया है। कुछ हिस्सा भारत में भी शूट किया जाए। हमें पहाड़ी इलाके चाहिए, इसीलिए हमने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली फाइनल किया है।"

फिल्म की रिलीज पर उन्होंने कहा, "यह फिल्म अगले साल ही फ्लोर पर जा पाएगी, जब कैटरीना अपनी दूसरी फिल्में- फोन भूत और टाइगर 3 की शूटिंग खत्म कर लेती हैं। जैसे ही कैटरीना डेट लॉक करती है, हम उनकी ट्रेनिंग शुरु कर देंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X