कैटरीना कैफ की धमाकेदार एक्शन वाली सुपरहीरो फिल्म- अली अब्बास जफर ने किया टाइटल लॉक?

By Filmibeat Desk

लंबे समय से अली अब्बास जफर की अगली फिल्म चर्चा में है, जो कैटरीना कैफ स्टारर एक सुपरहीरो फिल्म होगी। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टाइटल भी लॉक कर लिया गया है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरु हो जाएगी। कैटरीना की इस धमाकेदार एक्शन फिल्म का नाम होगा 'सुपर सोल्ज़र'।

Recommended Video

Salman हुए सब Katrina Kaif की बहन के दीवाने, तारीफ में कही ये बात | FilmiBeat

यह बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म होने वाली है। लिहाजा, फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिलहाल फिल्म प्री- प्रोडक्शन स्टेज पर है। जैसे ही कैटरीना अपनी फिल्म 'फोन भूत' और 'टाइगर 3' की शूटिंग खत्म कर लेती हैं, अगले साल इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी जाएगी।

Katrina Kaif

मेरे ब्रदर की दुल्हन, टाइगर जिंदा है के बाद यह तीसरी बार कैटरीना और अली अब्बास जफर साथ आ रहे हैं। अली अब्बास जफर ने खुलासा किया है कि फिल्म में कैटरीना के साथ कोई लीड एक्टर नहीं होगा।

निर्देशक ने कहा, "इस फिल्म में कैटरीना कैफ के अपोजिट किसी हीरो की जरूरत नहीं है। वह खुद एक हीरो हैं। यह फिल्म काफी बड़े स्तर की है और बहुत ही अलग होने वाली है। कैटरीना का कोई रोमांटिक एंगल नहीं होने वाला है।"

बता दें, इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग पोलैंड, जॉर्जिया, दुबई, अबु ढ़ाबी और उत्तराखंड में होने वाली है। अली ने बताया, "हमने तीन से चार देशों में इसे शूट करने का प्लान किया है। कुछ हिस्सा भारत में भी शूट किया जाए। हमें पहाड़ी इलाके चाहिए, इसीलिए हमने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली फाइनल किया है। जैसे ही कैटरीना डेट लॉक करती है, हम उनकी ट्रेनिंग शुरु कर देंगे।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X