Katrina Kaif ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, इस अंदाज पर फिदा हुए फैंस!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ विकी कौशल से शादी के बाद लगातार चर्चा में हैं और उनको लेकर अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो कि उन्होने खुद ही साझा की थीं। कैटरीना कैफ इन तस्वीरों में काफी बोल्ड लग रहीं हैं। ऐसा कहा जाता रहा है कि कैटरीना को कम ही देखा जाता है कि वो बोल्ड लुक में किसी पब्लिक गैदरिंग का हिस्सा बने लेकिन यहां वो छा गई हैं।
इन तस्वीरों की बात करें तो कैटरीना कैफ को ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है। वो काफी सुंदर लग रहीं हैं और तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा है, ''काली तेरी' सॉन्ग लॉन्च, फोन भूत।''
इससे इतना तो तय है कि इस गाने की लॉचिंग पर पहुंची कैटरीना कैफ ने सबको दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और लगातार इनको साझा भी कर रहे हैं।
कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था और अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है।
इस फिल्म में कैटरीना कैफ एक आत्मा का किरदार निभा रही हैं जो कि ईशान और सिद्धांत के साथ मिलकर भूतों से बात करतीं हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ फिल्म में टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं जो कि अगले साल रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications