..................... Katrina kaif soon make a love story | इमरान-अवंतिका से प्रेरित होकर कैट बनाएंगी लव स्टोरी - Hindi Filmibeat

इमरान-अवंतिका से प्रेरित होकर कैट बनाएंगी लव स्टोरी

katrina kaif
बॉलीवुड से खबर आ रही है कि कैटरीना कैफ अब जल्द ही एक फिल्म बनाने वाली है। अब आप सोच रहें होंगे की ऐसा क्या हो गया कि कैटरीना ने इतनी जल्दी ही फिल्म निर्माण के बारे में फैसला ले लिया। दरअसल फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में काम कर रहे उनके साथी कलाकार इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच प्यार और आपसी समझ को देख कर ही कैट ने एक फिल्म बनाने का फैसला किया है।

इनकी यह फिल्म प्यार पर अधारित होगी और इस फिल्म का नाम भी जनम-जनम का साथी या लव-फॉरएवर रखने की प्लानिंग है। फिल्म बनाने का ख्याल कैट को उस वक्त आया जब कैट ने इमरान और उनकी वाइफ अवंतिका को साथ में बातचीत करते हुए देखा।

कैट ने बाद में यह भी कहा कि मुझे इमरान की पत्नी से काफी जलन महसूस होने लगी है क्योंकि इमरान उन्हें बहुत चाहते हैं और ऐसा लगता है कि इमरान सब कुछ अपनी वाइफ के लिए ही करते हैं। साथ ही वह उन्हें कभी धोखा भी नहीं देंगे। इनकी प्रेम कहानी से कैट इतनी प्रभावित हो गयी हैं कि हो सकता है ये खुद ही इस फिल्म की पटकथा भी लिख डालें।

कैट का कहना है कि मेरी फिल्म भी कुछ इस तरह की ही प्रेम कहानी है जो आज कल केवल कल्पना के अलावा कुछ भी नहीं है। मुझे लगता था आज के समाज में सच्चा प्यार कहीं नहीं होता लेकिन जब मैंने इमरान को अवंतिका को देखा तो मुझे लगा कि आज भी प्यार है। उनके बढ़ते उम्र के साथ उनका प्यार और भी बढ़ता जाता है। ये ऐसी बातें हैं जो आज कल बिरले ही दिखाई पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X