सलमान के साथ आज भी सबसे ज्यादा कंफरटेबल हूं- कैटरीना कैफ!

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ जो कि सलमान खान के साथ अपने अफेयर के चलते काफी चर्चा में रही हैं एक बार फिर से सलमान खान के नाम के साथ ही सुर्खियों में आई हैं। कैटरीना कैफ उन लकी एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान यानी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करने का मौका पाया है। लेकिन कैटरीना इन तीनों खानों में से सलमान खान के साथ ही सबसे ज्यादा कंफरटेबल महसूस करती हैं। अब ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि वो सलमान के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और सलमान उनपर कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहे हैं ये तो कैटरीना ही बता सकती हैं।

फिल्हाल तो हम ये बताते हैं कि कैटरीना कैफ ने सलमान खान को उनकी पर्सनैलिटी के लिए सबसे ज्यादा मार्क्स दिये हैं। और इसके अलावा कैटरीना का कहना है कि सलमान के साथ वो सबसे ज्यादा कंफरटेबल रही हैं। शाहरुख के बारे में कैटरीना का कहना है कि शाहरुख खान के साथ ना जाने क्यों वो थोड़ा नर्वस फील करती हैं। जब भी शाहरुख खान के साथ कोई सीन करना होता था तो कैटरीना नर्वस हो जाती थीं और कई बार तो अपने डायलॉग्स भी भूल जाती थीं। लेकिन इस बीच कैटरीना ने आमिर खान के बारे में कुछ नहीं कहा। वैसे खबर ये भी है कि आमिर खान की वजह से कैटरीना के कई सीन्स धूम 3 ट्रेलर में से काट दिये गये हैं। हो सकता है इसी वजह से कैट ने आमिर का नाम तक नहीं लिया।

आमिर ने भी धूम 3 ईवेंट को दौरान कैटरीना और सलमान के रिश्ते की चुटकी लेने में कोताही नहीं बरती। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि कैटरीना और सलमान दोनों एक हो जाएं। जहां तक शादी की बात है तो आमिर ने कहा कि उनकी बात तो सलमान मानते नहीं लेकिन अगर कोई और सलमान से कहे तो शायद वो शादी के लिए तैयार हो जाएं। ये बात आमिर ने कैटरीना की तरफ देखते हुए कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X