आमिर से डरकर कैट ने कहा नो एक्शन प्लीज
कभी एक्शन फिल्मों की दीवानी कैटरीना कैफ के बारे में खबर आ रही है कि वह अब अपनी आने वाली फिल्म धूम 3 और बैंग-बैंग में एक्शन सींस नहीं करेंगी क्योंकि वो नहीं चाहतीं कि इन दृश्यों को करते समय उनसे कोई गलती हो जाये और वह चोटिल हो जाये इसलिए उन्होंने बॉडी डबल का प्रयोग करने का फैसला लिया है जो कि धूम 3 में शुरू भी हो गया है।
लेकिन अंदर की खबर रखने वाले कहते हैं कि कैटरीना, आमिर खान के आगे परफेक्ट एक्शन सींस नहीं दे पा रही थीं जिसके कारण उन्होंने एक्शन सींस से तौबा की है। वह नहीं चाहती थीं कि पर्दे पर उनकी और आमिर के फाइट सींस की तुलना हो और वह उन्नीस साबित हों इसलिए उन्होंने बॉडी डबल का सहारा लिया है।
हालांकि इस कारण की वजह से वह बैंग-बैंग में भी एक्शन सींस नहीं करेंगी। जिसमें उनकी जोड़ी रितिक रोशन के साथ है। आपको बता दें कि फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और एक था टाइगर दोनों में कैट के एक्शन सींस थे जिसे कि उन्होंने ने ही किया था। दोनों ही फिल्में जबरद्स्त हिट थीं।
वैसे कैटरीना मैडम का यह फैसला काफी सही है क्योंकि आमिर मियां के आगे तो अच्छो-अच्छों की बैंड बज जाती है फिर कैटरीना कौन सी चीज है। गुड कैटरीना आपके इस फैसले से आपके चाहने वाले काफी खुश होंगे और कहेंगे कि आप ब्यूटी विद ब्रेन हैं।


Click it and Unblock the Notifications
