कैटरीना कैफ पहुंची माल्टा...शुरू की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग
कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।
कैटरीना कैफ इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं।जाहिर है वो एक साथ तीनों खान की फिल्में कर रही हैं और 14 जुलाई को उनकी रणबीर कपूर के साथ जग्गा जासूस भी आने वाली है जिसके प्रमोशन में वो दिन रात लगी हुई हैं।कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की सबसे मेहनती एक्ट्रेस में मानी जाती हैं।
[करण जौहर की फिल्म से करेंगी डेब्यू...3 फिल्मों की डील..आते ही बनेंगी सुपरस्टार!]
फिलहाल कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग आमिर खान के साथ शुरू कर चुकी हैं। माल्टा एक छोटा सा देश है जहां फिलहाल ठग्स ऑफ हिंदोस्तां की शूटिंग चल रही है। उधर अपना शेड्युल खत्म करते ही कैटरीना वापस भारत आकर जग्गा जासूस के प्रमोशन में जुट जाएंगी।

उनके बिजी शेड्युल को देखते हुए अनुराग बसु और रणबीर कपूर प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इन सब के साथ कैटरीना कैफ को आईफा के परफॉर्मेंस की तैयारी और प्रैक्टिस भी करती हैं। इतनी कड़ी मेहनत और समर्पण का ही नतीजा है कि कैटरीना कैफ इतने सालों से बॉलीवुड में टॉप की हिरोइन में शुमार हैं।
कैटरीना कैफ इन समय तीनों खान के साथ फिल्में कर रही हैं। आमिर खान के साथ जग्गा जासूस, सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है और शाहरुख खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म के लिए भी वो फाइनल हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications