Phone Bhoot का शानदार Motion Poster रिलीज, इस दिन Out होगा फिल्म का Trailer!

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपनी आपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फोन भूत काफी चर्चा में है और इस वक्त फिल्म से एक दमदार मोशन पोस्टर सामने आया है। जी हां, इस मोशन पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। गौरतलब है कि इस फिल्म सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के लीड एक्टर्स अनोखी फिल्म के कारण खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा, ''कैटरीना, सिद्धांत और ईशान की फिल्म फोन भूत का ट्रेलर 10 अक्टूबर 2022 को रिलीज किया जाएगा। 4 नवंबर 2022 को फिल्म रिलीज होगी।''
गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, फोन भूत एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसके प्रमुख निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। इस फिल्म के लिए वो भी उत्सुक हैं।
वर्कफ्रंट पर कैटरीना कैफ की किटी में कई फिल्में हैं - सलमान खान के साथ टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा सिद्धांत और ईशान भी अपने कई प्रोजेक्ट्स के साथ धमाका करते नजर आएंगे।
बता दें कि फोन भूत काफी समय से चर्चा में है और ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ एक हॉरर किरदार में नजर आने वाली हैं। हालांकि फिल्म हॉरर कॉमेडी होने वाली है। इसको देखना काफी मजेदार होगी।
इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसी रहती है ये तो अगले महीने ही पता चलने वाला है। फिलहाल लोग इंतजार कर रहे हैं कि फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो।


Click it and Unblock the Notifications











