कैटरीना कैफ स्टारर Phone Bhoot के मेकर्स इस दिन करेंगे शानदार ऑडियो लॉन्च, साथ ही मिलेगा बड़ा सरप्राइज

katrina-kaif-starrer-phone-bhoot-grand-audio-launch-event-to-be-held-in-mumbai-on-this-date-details

कैटरीना कैफ [Katrina Kaif], सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर हॉरर- कॉमेडी फिल्म फोन भूत अपने रिलीज के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म से अब तक ट्रेलर और पहला गाना 'किन्ना सोना' रिलीज किया जा चुका है, जिसे देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। वहीं अब मेकर्स मुंबई में एक ग्रैंड ऑडियो लॉन्च इवेंट के साथ फिल्म के पूरे एल्बम को रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ऑडियो लॉन्च 18 अक्टूबर, मंगलवार को मुंबई में होने वाला है। यह काफी ग्रैंड इवेंट होगा और इसमें निर्देशक के साथ पूरी कास्ट और गायकों के साथ संगीतकार भी मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि इवेंट में मौजूद लोगों के लिए फिल्म के अगले गाने 'काली तेरी' के वीडियो से भी पर्दा उठेगा।

कोई दो राय नहीं कि कैटरीना फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। कोविड की वजह से ये फिल्म लंबे समय से टलते आ रही है। पहले यह इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, फोन भूत एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसके प्रमुख रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

कैटरीना कैफ इससे पहले साल 2021 में फिल्म सूर्यवंशी में नजर आई थीं। वहीं, एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों में शामिल है- मैरी क्रिसमस, टाइगर 3 और ज़ी ले जरा। इनमें कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X