Katrina Kaif को देख एयरपोर्ट पर भगदड़ वाला माहौल? भीड़ के बीच फंसी एक्ट्रेस ऐसे निकलीं बाहर!

katrina kaif

कैटरीना कैफ की फैन फॉलोविंग का अपना अलग लेवल है और उनको लोग देखकर पागल हो जाते हैं और सभी बस यही चाहते हैं कि एक तस्वीर उनके साथ क्लिक करने को मिल जाए। इस वक्त उनकी फैन फॉलोविंग का सबूत सामने आया है और एक वीडियो एयरपोर्ट से वायरल हो रहा रहा है।

Recommended Video

Katrina Kaif looks uber cool in casual outfits as she gets spotted at Mumbai airport | FilmiBeat

कैटरीना कैफ को एयरपोर्ट पर देखकर वहां भगदड़ वाला नजर आया और देखते ही देखते लोगों ने कैटरीना कैफ को घेर लिया। कैटरीना कैफ सबके साथ शांत खड़े होकर सेल्फी लेने लगीं और भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। वीडियो में आप पीछे महिलाओं को भी दौड़ते हुए देख सकते हैं।

बाद में कुछ लोगों ने आकर कैटरीना कैफ के पास से भीड़ को हटाया और उनको गाड़ी तक पहुंचाया। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और पैपराजी पेज ने इसपर लिखा है, ''जब फैंस अपनी फेवरेट कैट को एयरपोर्ट पर देखा तो उनके होश उड़ गए।''

इसके बाद फैंस भी कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मुझे आश्चर्य है कि वह इतनी धक्का-मुक्की से घबराई नहीं... उसे अपने प्रशंसकों के प्रति इतना दयालु होते देखना अच्छा लगा, जो सबसे अच्छे समय में इतना उपद्रवी हो सकते हैं!'' एक ने लिखा, ''लोग अभी भी उनकी उपस्थिति से मंत्रमुग्ध हैं, भले ही उन्होंने हाल ही में कोई फिल्म नहीं की है।'' एक का कहना था, ''कैटरीना तो कैटरीना हैं..क्वीन।''

वर्कफ्रंट पर कैटरीना कैफ इस वक्त अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैँ। कहा जा रहा है कि सलमान खान के साथ वो भी तगड़ा एक्शन एक बार फिर से करती नजर आएंगी। इसके पहले टाइगर जिंदा है में उन्होने कमाल का काम किया था।

Read more about: katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X