Spotted बिना मेकअप भी बला की खूबसूरत दिखती हैं कैटरीना कैफ!
कैटरीना कैफ के चक्कर में रणबीर कपूर भी अपने घरवालों को बाय शाय बोलकर आ गये। दोनों इस वक्त मुंबई के एक अपार्टमेंट में किराये पर रह रहे हैं और खबरों के अनुसार इस अपार्टमेंट का रेंट है करीब 15 लाख रुपये। कैटरीना कैफ के चलते रणबीर कपूर का अपने पिता ऋषि कपूर के साथ भी झगड़ा हो गया।
कैटरीना कैफ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें-तस्वीरें
हाल ही में कैटरीना कैफ को उनके अपार्टमेंट से बाहर जाते हुए मीडिया ने देख लिया और कर लिया कैमरों में कैद। इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ बिना मेकअप कैजुअल कपड़ों में अपने फोन पर बात करते हुए बाहर जाती हुई दिख रही हैं।
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का ये खूबसूरत अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा में स्थित है और इसमें दो टेरेस हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इन तस्वीरों पर। कैटरीना कैफ के फैंस के लिए तो ये तस्वीरें किसी ट्रीट से कम नहीं।


Click it and Unblock the Notifications













