तस्वीरें: रणबीर के साथ अर्द्धनग्न अवस्था में कैटरीना
मुंबई। यह पहला मौका नहीं है जब फिल्म सितारे रंगे हाथ पकड़े गये हो, इसके पहले भी कई ऐसे मौके आये हैं, जब उन्हें दुनिया के सामने अपने रिश्तों को स्वीकार करना पड़ा। ताजा वाक्या है रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का, दोनों इस समय स्पेन में छुट्टियां मना रहे हैं। स्टारडस्ट मैग्जीन के ताजा अंक में छपी फोटो में कैटरीना को बिकनी में दिखाया गया है और वहीं रणबीर भी कूल नजर आ रहे हैं।
यह ध्यान देने योग्य है कि रणबीर और कैटरीना अभी तक अपने रिश्तों को मीडिया से छुपाते आये हैं, लेकिन पिछले दिनों कैटरीना के परिवार और रणबीर के साथ ही रिषी कपूर और नीतू कपूर ने लंदन के एक रेस्टोरेंट में डिनर किया था। जिसके बाद से रणबीर और कैट के बीच कुछ होने जैसी बात की जा रही थी।
पहले बैंग बैंग की शूटिंग के कारण कैटरीना ने रणबीर के साथ अपनी छुट्टियों को पोस्टपोन कर दिया था लेकिन रितिक की सर्जरी के कारण फिल्म की शूटिंग को रोंक दिया गया। ऐसे में रणबीर और कैटरीना ने छुट्टियों पर जाने का प्लान बना लिया।
देखें- बीच पर रणबीर के साथ मस्ती करती कैटरीना।


Click it and Unblock the Notifications