कैटरीना कैफ पहुंची संजय लीला भंसाली के ऑफिस, फिल्म हो गई फाईनल
कैटरीना कैफ आजकल अपनी हर फिल्म बहुत ही चुन चुन कर साईन कर रही हैं और अब हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर मुस्कुराते हुए देखा गया जिसके बाद माना जा रहा है कि शायद कैटरीना कैफ को उनकी पहली भंसाली फिल्म मिल चुकी है।
अब ये फिल्म क्या है और कौन सी है फिलहाल किसी को नहीं पता। माना जा रहा है कि भंसाली, अपनी फिल्म गंगूबाई के तुरंत बाद ही बैजू बावरा रीमेक पर काम शुरू करने वाले हैं।

अब कैटरीना के हिस्से क्या आया है इसकी डीटेल्स तो फिलहाल किसी को नहीं पता। लेकिन दिलचस्प ये है कि काफी सालों पहले सलमान खान ने काफी कोशिश की थी भंसाली, कैटरीना के साथ बाजीराव मस्तानी बनाएं।
ये तब की बात है जब भंसाली के बाजीराव और मस्तानी, सलमान खान और ऐश्वर्या राय थे। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। इसके बाद एक दिन भंसाली के घर, सलमान कैटरीना कैफ को लेकर पहुंचे।
सलमान खान ने भंसाली से कहा कि इनका नाम कैटरीना कैफ है और यही आपकी मस्तानी हैं। सलमान की ज़िद के बाद भंसाली ने कैटरीना का स्क्रीन टेस्ट भी लिया लेकिन वो कैटरीना के साथ इस फिल्म को बनाने के लिए नहीं माने।


Click it and Unblock the Notifications
