देखें तस्वीरें: शाहरुख के लिए रोईं सल्लू की कैट, सोनाक्षी मस्त
शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की यश राज फिल्म्स की जब तक है जान जल्द ही सिनेमाघरों पर दस्तक देने जा रही है। इस दीवाली बॉक्स ऑफिस पर तो बड़े धमाके होने वाले हैं एक करेंगे अजय अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार से और दूसरा धमाका करेंगे शाहरुख खान अपनी फिल्म जब तक है जान से। दोनों फिल्मों को लेकर अभी से काफी सुर्खियां बननी भी शुरु हो गयी हैं। एक तरफ सोनाक्षी सिन्हा तो दूसरी तरफ सेक्सी कैटरीना और अनुष्का। दोनों दर्शकों की फेवरेट हैं लेकिन इस दीवाली कौन सा पटाखा लोगों को पसंद आता है ये देखना अभी बाकी है।
जब तक है जान को इतना भाव मिल रहा है क्योंकि पहली बार सलमान खान की करीबी दोस्त कैटरीना कैफ के साथ उन्हीं के दुश्मन शाहरुख खान रोमांस करने वाले हैं। साथ ही यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म होने के नाते भी फिल्म को काफी महत्वपूर्ण कहा जा रहा है। शाहरुख तो इस फिल्म से भावनात्मक रुप से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा के लिए ये फिल्म बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये यश चोपड़ा के साथ उनकी पहली फिल्म है।
अजय देवगन की सन ऑफ सरदार भी किसी से पीछे नहीं है। सोनाक्षी सिन्हा और अजय पहली बार एक साथ नज़र आएंगे और इसके अलावा सलमान खान भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। अजय देवगन और सोना को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं अब देखना है कि दर्शकों की उम्मीदों पर इन दोनों फिल्मों में सो कौन सी फिल्म खरी उतरती है।
जब तक है जान में जहां एक ओर शाहुरुख और कैटरीना के करीबी सीन्स काफी धमाल मचा रहे हैं। वहीं सन ऑफ सरदार में सोना और अजय देवगन के बीच भी काफी रोमांटिक और खूबसूरत सीन फिल्माए गये हैं। आइये देखते हैं कि इन दोनों जोड़ियों के बीच की कुछ ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर आप भी दिल थाम के बैठ जाएंगे और सोचेंगे कि आखिर किसे देखे और किसे नहीं।


Click it and Unblock the Notifications