कैटरीना ने बेच दिया सलमान का प्यार

कैटरीना कैफ और सलमान खान के प्यार के चर्चे काफी समय से मीडिया में हो रहे थे। लेकिन पिछले कुछ समय से कैटरीना कैफ और सलमान खान आपस में बात तक नहीं करते औऱ ना ही साथ में दिखते हैं। आजकल तो कैट और रणबीर और सलमान और लूलिया के बीच अफेयर की खबरें ही मीडिया में सुनाई देती हैं। लेकिन बात सिर्फ इतनी सी नहीं है। खबर ये भी है कि कैटरीना कैफ औऱ सलमान खान दोनों के बीत बात इतनी बिगड़ गयी है कि कैटरीना ने सलमानखान का दिया तोहफा तक बेचने का फैसला कर लिया है।

कैटरीना कैफ को सलमान खान ने पिछले ही साल उनके जन्मदिन पर ब्लैक कलर की एसयूवी कार गिफ्ट की थी और उसी कार में बैठकर कैटरीना कैफ राजेश खन्ना के अंतिम दर्शन को गयी थीं। लेकिन जब सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती खत्म होने को आई तब से कैटरीना कैफ ने सलमान की यादों से भी पीछा छुड़ाने का फैसला कर लिया है। तभी तो उन्होंने सलमान खान द्वारा प्यार से गिफ्ट की गयी इस कार को भी बेचने का पूरा फैसला कर लिया है और कहा तो ये भी जा रहा है कि लगभग उन्होंने कार बेच भी दी है। हालांकि अभी भी कैट उस कार को यूज कर रही हैं और पूरा पेमेंट हो जाने के बाद वो उस कार को बेच सकती हैं।

सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच दरार को और भी गहरा करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है रणबीर कपूर ने जो कि आजकल कैट के साथ कुछ ज्यादा ही समय बिता रहे हैं। कैटरीना कैफ और सलमान खान दोनों ही आजकल एक दूसरे को छोड़ किसी और ही के करीब आते दिख रहे हैं और फिर सही भी है कि अगर एक इंसान आगे बढ़ गया तो भला दूसरा कोई क्यों ठहरा रहे। यही नहीं बल्कि एक तरफ कैटरीना रणबीर की साथ में बीच किनारे पर मजे करते हुए तस्वीरें पब्लिश होती हैं तो दूसरी तरफ सलमान औऱ लूलिया के साथ में डिनर करते हुए और जंगल में मजे करते हुए तस्वीरें लीक होती है। कभी कभी तो यूं लगता है कि जैसे दोनों सितारे एक दूसरे को दिखा रहे हों कि तू नहीं तो कोई और सही, कोई और नहीं तो और सही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X