..................... Katrina Kaif snaps back at Salman Khan for taking a dig at Priyanka Chopra - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने फिर प्रियंका का मज़ाक उड़ाया, कैटरीना ने टोका और ज़ोरदार घूरा, वायरल वीडियो

By Staff

सलमान खान और कैटरीना कैफ का ईक्वेशन ऐसा है कि दोनों एक दूसरे को कुछ भी बोल सकते हैं। और सलमान खान, कैटरीना कैफ के गुस्से से डरते हैं ये हाल ही में एक इंटरव्यू में पता चला। दरअसल, भारत के प्रमोशन के लिए सलमान और कैटरीना रेडियो मिर्ची को एक इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान कैटरीना अपने किरदार के बारे में बता रही थीं।

जैसे ही कैटरीना ने अपने किरदार के बारे में बताना शुरू किया, सलमान ने फिर एकदम तमाशे भरे लहज़े में प्रियंका चोपड़ा का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि थैंक यू प्रियंका। बस फिर क्या था कैटरीना रूकी, सलमान को टोका और फिर उन्हें घूरा। बस सलमान झेंप कर हंस कर रह गए।

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर भारत, 5 जून को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में कैटरीना कैफ और सलमान खान के अलावा दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और सोनाली कुलकर्णी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में तबू और वरूण धवन भी मेहमान भूमिकाओं में है।

फिल्म ईद पर रिलीज़ हो रही है और उसी दिन वर्ल्ड कप में भारत का पहला क्रिकेट मैच है। माना जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग पर इस मैच का असर ज़रूर पड़ेगा। अब देखना है कि इस बार सलमान खान की ईद क्या कमाल दिखा पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X