..................... Katrina Kaif slays with wet saree and drenched hair flip in Tip Tip Barsa Paani BTS | कैटरीना कैफ ने शेयर किया टिप टिप बरसा पानी का BTS वीडियो - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ ने शेयर किया टिप टिप बरसा पानी का BTS, सच में पानी ने आग लगाई

कैटरीना कैफ, सूर्यवंशी के गाने टिप टिप बरसा पानी के साथ आग लगा रही हैं। और अब कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है जहां कैटरीना बेहद सेक्सी अंदाज़ में और परफेक्ट तरीके से बारिश में अपना शॉट दे रही हैं। कैटरीना कैफ का ये गाना, फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ, इस गाने की काफी आलोचना भी हो रही है और लोग अक्षय कुमार को 20 साल के अंदर में एक ही गाना, एक ही तरह से दो अभिनेत्रियों के साथ शूट कर पाने के लिए लोगों की आलोचनाएं झेल रही हैं।

katrina-kaif-slays-with-wet-saree-and-drenched-hair-flip-in-tip-tip-barsa-paani-behind-the-scenes

लोगों ने साफ कहा कि इंडस्ट्री में हीरोइनों का करियर और उनकी सुंदरता - सेक्सी अंदाज़ का टाईम लिमिट कितना कम है। वहीं कई लोग कैटरीना कैफ को भी ट्रोल करते हुए उनके चेहरे पर हुई ताज़ा सर्जरी पर ताने मारते दिखाई दिए। लेकिन सारी आलोचनाओं के बावजूद, फैन्स को रोहित शेट्टी की फिल्म का ये गाना पसंद आ रहा है।

फराह खान ने किया कोरियोग्राफ

फराह खान ने किया कोरियोग्राफ

रोहित शेट्टी के लिए ये गाना फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। गौरतलब है कि इससे पहले, फराह खान, कैटरीना कैफ को कई बार अपनी उंगलियों पर नचा चुकी हैं। खासतौर से माई नेम इज़ खान के गाने शीला की जवानी के साथ कैटरीना कैफ बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन बन चुकी थीं।

पुराना Vs नया

पुराना Vs नया

लोगों को टिप टिप बरसा पानी का काफी इंतज़ार था क्योंकि फिल्म की रिलीज़ से पहले ही ट्रेड गलियारों में अफवाहें थीं कि रोहित शेट्टी की फिल्म का ये गाना ओरिजिनल से भी बेहतर बना है और अक्षय - कैटरीना की जोड़ी इसमें शानदार लग रही है। ज़ाहिर सी बात है कि तुलना तो होनी ही थी।

लगाई बढ़िया ट्रिक

लगाई बढ़िया ट्रिक

हालांकि रोहित शेट्टी ने बढ़िया ट्रिक लगाते हुए गाने में कोई बदलाव ना करते हुए इस बार ओरिजिनल ट्रैक ही इस्तेमाल किया। इससे पहले, रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों के लिए कई गाने रीमेक कर चुके हैं जिनमें नींद चुराई मेरी, आंख मारे, मैंने प्यार किया का टाईटल ट्रैक तक शामिल है।

रवीना Vs कैटरीना

रवीना Vs कैटरीना

हालांकि, जब लोगों ने दोनों गानों की तुलना शुरू की और रवीना टंडन को ही पानी क्वीन बताया तो रवीना ने उन सभी ट्वीट्स को लाईक करना शुरू कर दिया जिनमें टिप टिप बरसा पानी के ओरिजिनल वर्जन को बेहतरीन बताया और कैटरीना के वर्जन को बेहद कम आंका।

फराह खान ने दी सफाई

फराह खान ने दी सफाई

रवीना टंडन के ओरिजिनल टिप टिप को पसंद करने वाले ट्वीट लाईक करने के बाद फराह खान ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि रवीना टंडन ने टिप टिप बरसा पानी देखा है और उन्हें इस गाने में कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत दिखी हैं।

पहले भी हुई है तुलना

पहले भी हुई है तुलना

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कैटरीना कैफ की तुलना रवीना टंडन से हुई है। दे दना दन के गाने गले लग जा में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार ने पूरा टिप टिप बरसा पानी का माहौल क्रिएट किया था। इस गाने में कैटरीना कैफ उसी रंग की साड़ी में पानी में डांस करती दिखीं थीं जो रवीना टंडन ने टिप टिप बरसा पानी में पहनी थी।

लोगों ने जमकर की है आलोचना

लोगों ने जमकर की है आलोचना

हालांकि, सूर्यवंशी के गाने टिप टिप बरसा पानी की लोगों ने जमकर आलोचना भी की है। वहीं कुछ लोगों ने एक बात साफ कर दी है कि इस गाने में ना पिछली बार किसी का ध्यान अक्षय कुमार पर गया और ना ही इस बार। कैटरीना कैफ का ये गाना यूट्यूब पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X