फोन भूत के सेट से लीक हुआ कैटरीना कैफ का नया लुक, किसी को भी हैरान कर देगा
बॉलीवुड में इस समय दो काम तेज़ी से हो रहे हैं। नई फिल्मों की धमाकेदार अनाउंसमेंट और पुरानी फिल्मों पर धड़ाधड़ काम पूरा करने की कोशिश। कैटरीना कैफ, इस समय इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म फोन भूत की शूटिंग कर रही हैं।
अब सेट से कैटरीना कैफ की एक तस्वीर लीक हो चुकी है जिसमें कैटरीना का नया लुक किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। कैटरीना कैफ अपने इस नए लुक में बेहद अलग नज़र आ रही हैं।

ये तस्वीर सबसे पहले, इंटरटेनमेंट टाइम्स ने ट्वीट की थी जिसके बाद से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कैटरीना कैफ के फैन्स उनका नया लुक देखकर उन पर फिदा हुए बिना नहीं रह पा रहे हैं।
गौरतलब है कि फोन भूत एक हॉरर कॉमेडी है जिसे गुरमीत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट तय नहीं हुई है। बात करें कैटरीना की तो उन्होंने अपने करियर में एकदम नए रास्ते चुन लिए हैं।

ज़ीरो की इकलौती अच्छी बात
कैटरीना कैफ ने शाहरूख खान की ज़ीरो में एक्ट्रेस बबीता के किरदार के साथ एक अलग ही पहचान कायम की। लोगों ने ऐसी कैटरीना कैफ को पहले कभी नहीं देखा था और कैटरीना कैफ की इस रोल के लिए जमकर तारीफ हुई।

मनवा चुकी हैं लोहा
हालांकि इससे पहले भी कैटरीना कैफ, प्रकाश झा की राजनीति के साथ अपना लोहा मनवा चुकी हैं। कैटरीना कैफ कई फिल्मों के साथ ये साबित कर चुकी हैं कि अगर डायरेक्टर को उन्हें इस्तेमाल करने आता है तो वो परदे पर तबाही मचा सकती हैं।

नहीं बनना है आईटम गर्ल
कैटरीना कैफ ने सलमान खान की दबंग 3 के लिए एक आईटम डांस रिजेक्ट किया। वहीं उन्होंने साफ किया कि अब उन्हें फिल्मों में नाच गाना नहीं करना है और वो ये सब काफी कर चुकी हैं। अब वो केवल अपने किरदारों पर ध्यान देंगी।

चाशनी से मीठी मैडम सर जी
सलमान खान की भारत के साथ भी कैटरीना कैफ ने फैन्स का दिल जीता। इस फिल्म में कैटरीना ना सिर्फ बेहद खूबसूरत लगीं बल्कि उनके अभिनय ने भी लोगों का दिल जीता।

कम उम्र के एक्टर्स
कैटरीना कैफ ने अपने से कम उम्र के एक्टर्स के साथ भी बड़े और दमदार रोल किए। चाहे वो फितूर में आदित्य रॉय कपूर के साथ हो या फिर बार बार देखो में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ। भले ही ये फिल्में नहीं चलीं लेकिन कैटरीना ने लोगों का ध्यान खींचा।

बदली हुई राह
अब फिलहाल कैटरीना कैफ के अभिनय और करियर ग्राफ की दशा और दिशा दोनों ही बदल चुकी हैं और वो फिल्मों में अपनी अलग जगह और पहचान दोनों ही बना चुकी हैं।

यूं हुई थी शुरूआत
हालांकि कम ही लोगों को याद होगा कि कैटरीना कैफ ने अपने अभिनय की शुरूआत बूम नाम की फिल्म से की थी जहां गुलशन ग्रोवर के साथ उनका एक एडल्ट सीन आज तक इंटरनेट पर वायरल है।

आने वाले धमाके
कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के साथ धमाका करने जा रही हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार पूरे 10 साल बाद एक साथ परदे पर नज़र आएंगे।

अली अब्बास ज़फर की सुपरवूमन
वहीं कैटरीना कैफ, अली अब्बास ज़फर की फिल्म सुपरसोल्जर में हिंदी सिनेमा की पहली सुपरवूमन बनने जा रही हैं। फिल्म में उनके अपोज़िट कोई हीरो नहीं होगा। इस फिल्म का भार अकेले कैटरीना के मज़बूत कंधों पर होगा।

अफवाहों की भरमार
आने वाले समय में भी कैटरीना कैफ का कई फिल्मों के साथ नाम जुड़ रहा है। इनमें ऋतिक रोशन के साथ सत्ते पे सत्ता रीमेक और कृष सीक्वल प्रमुख था। लेकिन फिलहाल फोन भूत और सुपर सोल्जर के अलावा वो टाईगर 3 पर काम शुरू कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












