बहन को हिन्दी सीखा रही है कैटरीना

कैटरीना ने अपनी बहन को हिंदी सीखने पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा है और इसके लिए वे उन्हें विदुर चतुर्वेदी की ट्रेनिंग दे रही हैं। विदुर कट्रीना को हिंदी सिखाते हैं और अब इसाबेल भी उनसे ही हिंदी की ट्रेनिंग लेंगी।
गौरतलब है कि अब तक कट्रीना को हिंदी संवाद बोलने में परेशानी होती है, जिसकी वजह से उनके हाथ से कई फिल्में जाती रही हैं। इसलिए वे जानती हैं कि बॉलीवुड में टिके रहने के लिए यह जरूरी है कि उनकी बहन अच्छी हिंदी सीख ले। इस बारे में खुद विदुर ने बताया है कि वे अगले हफ्ते इसाबेल से मिलनेवाले हैं और वे यह भी कहते हैं कि कट्रीना की तरह वह इसाबेल से भी हार्ड वर्क की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि कट्रीना ने उनसे कहा है कि मैं उनकी बहन की हिंदी में सुधार करूं ताकि वह बॉलीवुड में बेहतर काम कर सकें। भई बहन हो तो ऐसी।


Click it and Unblock the Notifications











