सुपरहिट होने के लिए शाहरूख का फॉर्मूला अपनाएंगे अक्षय के ब्रदर
[बॉलीवुड समाचार] सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ स्टारर अनाम फिल्म फ्लोर पर जा चुकी है। फिल्म को फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं और नित्या मेहरा डायरेक्ट। अब ये फिल्म एक बार फिर आपको वीर ज़ारा और बर्फी की याद दिलाने वाली है। फिल्म में सिड और कैट 30 साल की उम्र से 60 साल की उम्र तक का सफर दिखाएंगे। इस किरदार को निभाने के लिए दोनों सितारे प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेंगे।
बर्फी में रणबीर कपूर ने और वीर ज़ारा में शाहरूख खान भी इससे पहले 60 साल का किरदार निभा चुके हैं। एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया कि फिल्म में उनका और कैट का किरदार उम्र के अलग-अलग पड़ाव दिखाएगा। उनकी उम्र किरदार के साथ बढ़ेगी, जिसमें वो 28 से 46 और फिर 60 साल के हो जाएंगे। देखिए तस्वीरें -
siddharth malhotra katrina kaif nitya mehra farhan akhtar सिद्धार्थ मल्होत्रा कैटरीना कैफ नित्या मेहरा फरहान अख्तर


Click it and Unblock the Notifications

