कैटरीना कैफ ने सिखाया एक सेकंड में बाल बांधना - वायरल हो रहा बेहद क्यूट सा वीडियो

कैटरीना कैफ उन स्टार्स में से हैं जो सुपरस्टार हैं लेकिन उनकी मासूमियत और भोलापन आज भी बरकरार है। लॉकडाउन में कैटरीना कैफ का और भी क्यूट सा साइड, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखा जब वो फैन्स के साथ ज़्यादा कनेक्ट हुईं और अंडे पकाने से लेकर बर्तन धोने तक सब कुछ दिखाया और सिखाया।

अब कैटरीना कैफ अपने ताज़ा वीडियो में बेहद क्यूट अंदाज़ में बाल बांधना सिखा रही हैं। पलक झपकते ही कैटरीना कैफ के बाल बंध जाते हैं और लोग ये वीडियो बार बार देख रहे हैं।

katrina-kaif-shows-how-to-tie-hair-in-one-second-like-a-pro-see-viral-video

लोग ये वीडियो बार बार देखकर ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कैटरीना ने झट से अपने बाल बांधे कैसे। इस वीडियो में कैटरीना को देखकर उनके पुराने दिन याद आ गए क्योंकि तब भी वो इतनी ही भोली और क्यूट दिखती थीं जितनी आज।

मज़ेदार किस्सा

मज़ेदार किस्सा

तस्वीरों के साथ आपको एक बड़ा मज़ेदार किस्सा सुनाते हैं। ये किस्सा खुद कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था। कैटरीना ने बताया -बात उन दिनों की है जब वो अनुराग बसु की फिल्म साया की शूटिंग कर रही थीं।

साया की हीरोइन थीं कैटरीना

साया की हीरोइन थीं कैटरीना

कैटरीना ने बताया - मेरा पहला दिन था, पहली फिल्म थी औऱ मैं भूत बनी थी। फिल्म के हीरो थे जॉन अब्राहम। कैटरीना ने एक शॉट दिया और मुझे उसके बाद निकाल दिया गया।

हंस पड़े थे सलमान

हंस पड़े थे सलमान

कैटरीना ने बताया - उस दिन घर लौटकर वो खूब रोईं कि उनका करियर खत्म हो गया। उसी दिन वो सलमान खान से मिलीं और कैटरीना को रोता देख वो हंस पड़े।

सलमान ने समझाया

सलमान ने समझाया

फिर सलमान खान ने कैटरीना कैफ को समझाया कि अपने आप पर भरोसा करना मत छोड़ो। मैं जानता हूं कि तुम क्या हो, पर तु्म्हें भी पता होना चाहिए कि तुम क्या हो। Awwwww

मॉडलिंग से शुरूआत

मॉडलिंग से शुरूआत

कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी साईन कर रही हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कैटरीना कैफ इंडस्ट्री में काम के लिए स्ट्रगल कर रही थीं और उन्होंने मॉडलिंग से शुरूआत की।

किंगफिशर गर्ल

किंगफिशर गर्ल

कम ही लोगों को पता होगा कि कैटरीना कैफ किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं।

सलमान ने दिया दूसरा ब्रेक

सलमान ने दिया दूसरा ब्रेक

फिर उनकी सलमान खान से दोस्ती हुई जिन्होंने उन्हें मैंने प्यार क्यों किया में ब्रेक दिया।

साउथ की फिल्में

साउथ की फिल्में

कैटरीना कैफ ने अपने करियर के शुरूआती दिनों में साउथ की कई फिल्में की हैं।

याद ना रखने वाली शुरूआत

याद ना रखने वाली शुरूआत

इससे पहले कैटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर के साथ बूम नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरूआत कर चुकी है। इस फिल्म का एक सीन, यू-ट्यूब पर बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले सीन में से एक है।

आज भी बरकरार मासूमियत

आज भी बरकरार मासूमियत

वैसे कैट अपनी पुरानी तस्वीरों में काफी अलग दिखती हैं। अब इसका राज़ वो जानें। लेकिन उनकी मासूमियत आज भी उसी तरह बरकरार है।

यहां देखिए उनका क्यूट सा वायरल होता वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X