जीरो: कैटरीना कैफ ने पोस्ट की शूटिंग सेट पर ली गईं कुछ अनदेखी तस्वीरें, एकदम जबरदस्त
कैटरीना कैफ इस समय फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और हाल ही में उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी रिलीज हुई है जिसकी शुरुआत काफी धमाकेदार है। हाल ही में कैटरीना कैफ ने जीरो की शूटिंग के दौरान ली गईं कुछ अनदेखी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की जो कि देखते देखते वायरल हो गई और फैंस इसको जमकर लाइक और शेयर कर रहें है।
फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आएँगी और सुपरस्टार शाहरुख खान इसके लीड एक्टर के रोल में लोगों का दिल जीतने आ रहें है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और लोग इसका इंतजार कर रहें है।

कैटरीना कैफ की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में ज्यादा बड़ा रोल नही है लेकिन जबतक वो रहती है काफी बेहतरीन काम किया है। बात करें जीरो की तो शाहरुख खान का फिल्म में एक अलग ही रोल देखने को मिलेगा जो कि इसके पहले कभी नजर नही आया है।
बता दें कि शाहरुख खान फिल्म में एक बोने व्यक्ति का किरदार अदा कर रहें हैं जो कि ट्रेलर में काफी शानदार लग रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने आकर शाहरुख के फैंस बेचैनियां और बढ़ा दी हैं।
फिल्म जीरो को निर्देशक आनंद एल राय निर्देशित कर रहें है और फिल्म दिसंबर 21 को रिलीज हो रही है। फिलहाल आप देखिए जीरो के सेट वायरल ये अनदेखी तस्वीरें जो कि कैटरीना कैफ ने शेयर की हैं।


Click it and Unblock the Notifications
