कैटरीना कैफ की टाईगर 3 में ग्रांड एंट्री: शूट होगा करियर का सबसे लंबा सोलो एक्शन सीन
कैटरीना कैफ इस समय अपना सारा समय और सारा फोकस, यशराज फिल्म्स के अगले प्रोजेक्ट टाईगर 3 पर लगा रही हैं। फिल्म में कैटरीना पाकिस्तानी एजेंट ज़ोया और हिंदुस्तानी एजेंट अविनाश (सलमान खान) की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी। कैटरीना कैफ जानती है कि ज़ोया का किरदार कितना अहम है और वो इसलिए फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
खबर है कि फिल्म में कैटरीना कैफ के लिए एक ग्रांड एंट्री प्लान हो रही है और साथ ही वो अपने करियर का सबसे लंबा एक्शन सीन करने जा रही हैं जो केवल उन पर फिल्माया जाएगा। ये शायद कैटरीना कैफ के करियर का सबसे लंबा सोलो सीन होगा।

अब इसी सीन के साथ कैटरीना कैफ की एंट्री होगी या फिर ये दोनों सीन अलग अलग होंगे फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है लेकिन कैटरीना कैफ अपने सीन के लिए लगातार ट्रेनिंग कर रही हैं। वो इस सीन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं और यही कारण है कि इस समय कैटरीना कैफ की बॉडी बेस्ट शेप में हैं।
हाल ही में कैटरीना कैफ की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए थे जहां कैटरीना कैफ जमकर जिम में कड़ी मेहनत करती दिखाई दे रही हैं। टाईगर 3 में कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ मिलकर ISI एजेंट इमरान हाशमी से टक्कर लेती दिखाई देंगी।

साउथ सुपरस्टार्स के साथ रोमांस
चर्चा है कि कैटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म में अर्जुन रेड्डी सुपरस्टार विजय देवरेकोंडा के साथ रोमांस करती नज़र आ सकती हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ का नाम, प्रभास के साथ एक रोमांटिक फिल्म के लिए जुड़ रहा है जो कि एक काफी बड़ा पैन - इंडिया प्रोजेक्ट होगा। दिलचस्प है कि इससे पहले, प्रभास की साहो के लिए भी पहली पसंद कैटरीना कैफ ही थीं।

विजय सेतुपति के साथ भी फिलल्म
इतना ही नहीं, कैटरीना कैफ की किटी में इस समय साउथ के सुपरस्टार्स की भरमार है। प्रभास और विजय देवरेकोंडा के अलावा, कैटरीना कैफ श्रीराम राघवन की फिल्म में विजय सेतुपति के अपोज़िट दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म का नाम रखा गया है मेरी क्रिसमस।

पहली हॉरर कॉमेडी
दूसरी तरफ वो एक्सेल इंटरटेनमेंट के लिए इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फोन भूत की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी बताई जा रही है। ये कैटरीना कैफ के लिए पहली हॉरर फिल्म होगी। कॉमेडी इससे पहले वो मैंने प्यार क्यों किया में कर चुकी हैं।

लीक हुआ था लुक
फोन भूत फिल्म के सेट से कैटरीना कैफ की एक तस्वीर भी लीक हो चुकी है जिसमें कैटरीना का नया लुक किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। कैटरीना कैफ अपने इस नए लुक में बेहद अलग नज़र आ रही हैं।

इकलौती हीरो होंगी कैटरीना कैफ
वहीं अली अब्बास ज़फर के साथ कैटरीना कैफ अपनी सुपरहीरो फिल्म की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म का भार कैटरीना कैफ पूरी तरह अपने कंधों पर उठाने वाली हैं और ये बॉलीवुड की पहली सुपरवूमन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का बजट काफी बड़ा है और कैटरीना कैफ के अपोज़िट फिल्म में कोई हीरो नहीं होगा।

बदल दी है करियर की दिशा
कैटरीना कैफ ने शाहरूख खान की ज़ीरो में एक्ट्रेस बबीता के किरदार के साथ एक अलग ही पहचान कायम की। लोगों ने ऐसी कैटरीना कैफ को पहले कभी नहीं देखा था और कैटरीना कैफ की इस रोल के लिए जमकर तारीफ हुई।

कर रही हैं सशक्त किरदारों का चुनाव
हालांकि, इससे पहले भी कैटरीना कैफ, प्रकाश झा की राजनीति के साथ अपना लोहा मनवा चुकी हैं। कैटरीना कैफ कई फिल्मों के साथ ये साबित कर चुकी हैं कि अगर डायरेक्टर को उन्हें इस्तेमाल करने आता है तो वो परदे पर तबाही मचा सकती हैं।

नहीं बनना है आईटम गर्ल
कैटरीना कैफ ने सलमान खान की दबंग 3 के लिए एक आईटम डांस रिजेक्ट किया। वहीं उन्होंने साफ किया कि अब उन्हें फिल्मों में नाच गाना नहीं करना है और वो ये सब काफी कर चुकी हैं। अब वो केवल अपने किरदारों पर ध्यान देंगी।

सूर्यवंशी का इंतज़ार
कैटरीना कैफ को फैन्स ने आखिरी बार परदे पर सलमान खान के साथ फिल्म भारत में देखा था। अब 10 साल बाद वो अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नज़र आएंगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के टिप टिप बरसा पानी रीमेक की चर्चा ज़ोरों पर है। वहीं कैटरीना कैफ, सूर्यवंशी के ट्रेलर में ही अपने किरदार से दिल जीत चुकी हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़ी अफवाहें
आने वाले समय में भी कैटरीना कैफ का कई फिल्मों के साथ नाम जुड़ रहा है। इनमें ऋतिक रोशन के साथ सत्ते पे सत्ता रीमेक और कृष सीक्वल प्रमुख था। इसके अलावा शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की एक फिल्म के लिए कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन के नाम की चर्चा थी लेकिन कार्तिक आर्यन ने ये फिल्म छोड़ दी।


Click it and Unblock the Notifications
