कैटरीना कैफ ने शेयर की पति विकी कौशल के साथ शादी की अनदेखी तस्वीरें, एक्ट्रेस ने दिखाया रॉयल लुक
कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने राजस्थान के सिक्स सेंस फॉर्ट में 9 दिसंबर को रॉयल अंदाज में शादी रचाई। कैटरीना और विकी दोनों ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें एक बार फिर शेयर की हैं जिन्हें देख आप एक बार फिर कैटरीना कैफ के फैन हो जाएंगे।
सिर पर पल्लू लिए और पति के साथ रोमांटिक पोज देते हुए कैटरीना कैफ नजर आ रही हैं। सवाई माधोपुर के इस किले में दोनों ने बहुत ही रोमांटिक फोटोशूट करवाया है। जिसे कैटरीना-विकी ने अब फैंस के साथ शेयर किया है। दोनों ने मैचिंग आउटफिट्स कैरी किए हैं।

कैटरीना कैफ ने जहां फ्लोरल साड़ी कैरी की है तो इस साड़ी के साथ सिर पर पल्लू भी कैरी किया है। वहीं विकी कौशल शेरवानी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। कैटरीना कैफ के इस लुक की शोभा उनकी हैवी ज्वैलरी और भी बड़ा रही है।
कैटरीना कैफ की इस साड़ी को भी डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। सब्यसाची ने भी इन तस्वीरों को ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किया है। तस्वीरों पर फैंस का रिएक्शन भी सामने आया है। फैंस ने कैटरीना कैफ की इन तस्वीरों को जमकर पसंद किया।
बता दें कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीरें को पोस्ट करने के महज आधे घंटे के भीतर ही 10 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ को उनके बॉलीवुड दोस्तों सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन समेत कई स्टार्स से मंहगे गिफ्ट भी मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











