कैटरीना ने रणबीर के साथ पोस्ट की ये तस्वीर..फैन्स हो जाएंगे खुश
कैटरीना कैफ ने रणबीर कपूर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी।
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर जग्गा जासूस में एक बार फिर साथ नजर आएंगे। दोनों ब्रेकअप के बाद एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए और इग्नोर करने का हर संभव प्रयास किया। कभी कभी करण जौहर या मनीष मल्होत्रा की पार्टी में आमना सामना जरूर हुआ।
[एक बार नहीं...चार बार करीना कर चुकी हैं ये काम..सलमान भी हुए शामिल !]
दोनों इन दिनों जोर शोर से जग्गा जासूस के प्रमोशन में लगे हुए हैं।हाल में कैटरीना कैफ ने रणबीर के साथ सेल्फी पोस्ट की थी और वो तस्वीर काफी वायरल भी हुई थी । कैटरीना कैफ ने एक बार फिर रणबीर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर कैटरीना के पोस्ट करते ही वायरल हो गई। कैटरीना और रणबीर के फैन्स भी काफी खुश हैं। आपको बता दें कि जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज होगी। कैटरीना कैैफ और रणबीर कपूर की ये फिल्म पिछले 3 सालों से बन रही थी और रिलीज डेट भी काफी बार आगे हुई।
कैटरीना कैफ की जग्गा जासूस के बाद सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है रिलीज होगी। पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप करने के बाद इन दो फिल्मों से कैटरीना को उम्मीद है कि कैरियर एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications