सलमान की 'भारत' से कैटरीना कैफ का जबरदस्त LOOK- इतनी खूबसूरत, होश उड़ जाएंगे!

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भारत' अपने पहले टीजर के साथ ही सुर्खियों में आ चुकी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। बहरहाल, टीजर में जहां सलमान के अलग अलग लुक दिखे, वहीं कैटरीना की कमी दिखी। खैर, कैटरीना ने भारत से अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर को देख कर कहना गलत नहीं होगा कि भारत में कटरीना एकदम अलग अंदाज दिखने वाली हैं.. घुंघराले बाल और बिंदी में कैट बला की खूबसूरत दिख रही हैं। जाहिर है फैंस कैट के इंस लुक से बेहद खुश होंगे। आखिर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और जीरो की असफलता के बाद.. कैटरीना को भारत के जरीए एक सुपरहिट फिल्म मिल सकती है।

Katrina Kaif

भारत में सलमान खान और कैटरीना के साथ जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तबू, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख अहम किरदारों में दिखने वाले हैं। यह 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X