कैटरीना कैफ ने शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीर- कोरोना वायरस से बचने के लिए पहना पीपीई किट, फेस शिल्ड
देश के अधिकतर हिस्सों से भले ही लॉकडाउन खत्म हो चुका है, लेकिन कोरोना वायरस का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। लिहाजा, वायरस से बचने के सभी नियमों को फॉलो करना अनिवार्य है। हाल ही में एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने एयरपोर्ट पर से अपनी नई तस्वीरें शेयर की है। जहां उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए उन्होंने पीपीई किट पहन रखा है। इसके अलावा उन्होंने फेस शिल्ड भी लगा रखी है।
यह मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीर है। कटरीना ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह कहां जा रही हैं। लेकिन तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- Safety first.. outfits not bad either..

कैटरीना ने इस तस्वीर के साथ फैंस को प्रेरित किया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए तमाम नियम फॉलो करना जरूरी है। ट्रैवलिंग के दौरान पीपीई का इस्तेमाल जरूर करें, फेस शिल्ड पहनें और साथ में सैनिटाइजर भी रखें। कैटरीना ने जबरदस्त पोज में तस्वीर खिंचाई है।
कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने शूट के दौरान की एक तस्वीर शेयर की थी, जहां उनकी टीम पीपीई किट पहने नजर आ रही थी। कैटरीना पिछले 6 महीनों से घर पर ही थीं क्योंकि कोरोना की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग बंद हो चुकी थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी लॉकडाउन दिनचर्या का भी खुलासा किया था कि इस दौरान वह अपने घर के काम करती है, खुद को व्यस्त रखने के लिए हर दिन पढ़ती है और वर्कआउट करती हैं।
कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों में सूर्यवंशी, फोन भूत और एक सुपरवुमैन फिल्म शामिल है। जहां सूर्यवंशी पूरी हो चुकी है और रिलीज के इंतजार में है। वहीं, फोन भूत अब शुरु की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
