कैटरीना कैफ ने मदुरै के बच्चों का वीडियो साझा कर मांगी ये मदद, लोग कर रहे हैं तारीफ
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं और आए दिन उनकी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती है। लेकिन इस समय कैटरीना कैफ जिस बात को लेकर चर्चा में है वो उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ने एक वीडियो हाल ही में साझा किया था जो कि तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में कुछ बच्चे नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ अपनी मां के नाम से चैरिटी कर रहीं हैं और मदुरै में एक चैरिटी स्कूल बनवा रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने ये भी आग्रह किया कि आप सभी लोग अपना योगदान दें ताकि इसकी कक्षाएं और अच्छी बन सकें और उनको अच्छी शिक्षा मिल सके।

इस स्कूल में वंचित और गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। इस वीडियो को पोस्ट कर कैटरीना कैफ ने लिखा है.. 'आप सभी के सामने मैं मेरी मां की चैरिटी की तरफ से स्कूल प्रस्तुत करके काफी अच्छा महसूस कर रही हूं और मुझे इसका गर्व है।
माउंटेन व्यू स्कूल साल 2015 से मदुरै में काम कर रहा है और बच्चों की पढ़ाई लिखाई में दद कर रहा है। इस समय यहां पर करीब 200 बच्चे पढ़ते हैं और कक्षा 4 तक बच्चों के लिए यहां पर क्लासरूमम है। यहां पर करीब 14 कक्षाएं और बनाने की जरूरत है।' देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications