'मैरी क्रिसमस' के को-स्टार विजय सेतुपति के लिए फोटोग्राफर बनीं कैटरीना कैफ, शेयर की खास तस्वीर
कैटरीना कैफ कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की भी शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

कैटरीना कैफ ने फिल्म के सेट पर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने विजय सेतुपति की भी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विजय सेतुपति पोज देते नजर आ रहे हैं। विजय सेतुपति की तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है- यह मैंने ली है। कैटरीना की खींची तस्वीर में एक क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है, जिस पर 'मेरी क्रिसमस' लिखा हुआ है।
कैटरीना कैफ ने तस्वीर पर लिखा है, 'वर्क, वर्क, वर्क'। उन्होंने साथ ही श्रीराम राघवन की भी तस्वीर शेयर की है। वह कैमरे में देखते दिखाई दे रहे हैं। कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि श्रीराम राघवन ने इस फिल्म की घोषणा पिछले साल क्रिसमस के मौके पर की थी।
इस फिल्म में पहली बार कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति साथ नजर आएंगे। फिल्म को इसी साल 23 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। बिग बजट फिल्मों में नजर आएंगी कैटरीना कैफ की झोली बड़े बैनर और बजट की फिल्मों से भरी हुई है।
'मेरी क्रिसमस' के अलावा कैटरीना कैफ के हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान के साथ उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' आ रही है, जो 23 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications













