कैटरीना कैफ ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विकी कौशल के साथ गलती से तस्वीर की शेयर, फिर किया डिलीट Viral
बीते एक साल से अपने रिश्ते की चर्चा को लेकर कैटरीना कैफ और विकी कौशल खबरों में छाए रहे हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ के फैंस हर बार कोई ना कोई तस्वीर शेयर करके ये बताने की कोशिश करते हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कभी भी विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने रिश्ते पर हामी नहीं भरी है।
लेकिन इस बीच नए साल पर ये खुलासा होता हुआ दिख रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कैटरीना कैफ ने एक तस्वीर वायरल हो रही है। जहां पर वह अपनी बहन इजाबेल के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद करते हुए विकी कौशल कांच में नजर आते हैं। दोनों बहनें बैठकर गेम ऑफ सीक्वेंस खेल रही हैं। इस तस्वीर को जूम करके देखने पर कांच में विकी कौशल भी नजर आ रहे हैं। बाद में कैटरीना कैफ ने वायरल होने पर अपनी इस तस्वीर को डिलीट कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications