कैटरीना कैफ ने मां का Video शेयर कर किया खुलासा, 200 बच्चों के लिए इतना बड़ा काम
सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी समाजसेवा में भरोसा रखती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी में ऐसा काफी काम करती है जिसका जिक्र वह खुले आम नहीं करती हैं। इस काम में कैटरीना कैफ की मदद उनकी बहन और मां भी करती रहती हैं। कैटरीना कैफ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां और बहन के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
इस बार उन्होंने अपनी मां का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है। जो कि चर्चा में आ गया है। कैटरीना कैफ ने अपनी मां के एक नेक काम की झलक लोगों के बीच शेयर की है। कैटरीना कैफ ने बताया है कि एक स्कूल है जिसे उनकी मां और उन्हीं की एक चैरिटी ने मिलकर बनवाया है।

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसमें बताया है कि साल 2015 से मदुरै में माउंटेन व्यू स्कूल है। इस स्कूल के जरिए जरूरतमंद बच्चों को इंग्लिश मीडियम से बेहतरीन शिक्षा देने का काम कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications