कोरोना वायरस के दर्द में कैटरीना कैफ ने तस्वीर से बताया तबीयत का हाल- फोटो के साथ खास मैसेज
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव के बीच कई बड़े स्टार्स भी सावधानी लेने के बाद भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। इस फेहरिस्त में एक नाम कैटरीना कैफ का भी है। कैटरीना कैफ इन दिनों अपने घर में ही आइसोलेशन में हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक प्यारी सी सेल्फी के साथ अपने भाव बयान किए हैं।
फोटो शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा है समय और धैर्य।कैटरीना कैफ की ये सेल्फी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक देखी जा रही है। कैटरीना ने कोरोना होने के अपने अहसास को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।

कैटरीना हमेशा की तरह अपनी इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। कैटरीना कैफ के इस नो मेकअप लुक से आपकी नजर नहीं हटेगी। कैटरीना कैफ ने पिछले वीक इसकी जानकारी दी कि वह कोविड-19 संक्रमित हैं। लेकिन उनकी हालत स्थिर है। पहले से उनकी हालत में काफी सुधार है।


Click it and Unblock the Notifications
