सलमान खान के Tiger 3 के लिए कैटरीना कैफ का होश उड़ाने वाला एक्शन ट्रेनिंग Video, तूफानी तैयारी
सलमान खान ने कुछ दिन पहले टाइगर 3 की तैयारी को लेकर अपना एक जिम वीडियो सामने लाया था। इससे साफ हो गया है कि टाइगर 3 में सलमान खान की फिटनेस और बॅाडी का एक अलग स्तर एक्शन सीन में देखने को मिलेगा। वहीं अब सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ ने भी एक्शन ट्रेनिंग का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
जो कि ये बता रहा है कि इस बार बॅालीवुड में एक्शन फिल्म के तौर पर सामने आने वाली है करोड़ के बजट में बन रही टाइगर 3। फिल्म की लीड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने टाइगर 2 में भी अपने एक्शन की झलक दिखाई थी। इस बार ये वीडियो देखने के बाद मालूम होता है कि कैटरीना कैफ बतौर एक्शन सुपर स्टार पर्दे पर आने वाली हैं।

कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी। लेकिन इस वीडियो को देखकर लगता है कि वो टाइगर 3 में एक्शन से खेलने का मन बना रही हैं। जहां पर वह फाइटिंग सीन के लिए भी ट्रेनिंग ले रही है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ की फिटनेस और तैयारी देखकर लगता है कि इस बार टाइगर 3 एक्शन के लिहाज से तूफान होगी।

कैटरीना कैफ ने लिखा कड़ी मेहनत
एक्शन मोड के साथ इस वीडियो में कैटरीना कैफ कड़ी मेहनत भी कर रही हैं। जो कि इस छोटी सी झलक में साफ दिखाई देता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा है कि हैशटैग वर्क। वास्तव में मैं उन अनेजिंद टीचर्स और ट्रेनर्स के बिना कुछ भी नहीं कर सकती। जो मेरे साथ इतने धैर्य से काम करते हैं। कुलदीप शशी हर रोज कुछ नया सीखाते हुए।

कैटरीना कैफ का लुक और टाइगर का एक्शन
कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'नया दिन, नया हेयरस्टाइल, नयी फिल्म।' नयी फिल्म के साथ टाइगर का इमोजी भी कैटरीना कैफ ने साझा किया था। नई हेयर स्टाइल के साथ कैटरीना कैफ का ये लुक फिल्म की दिलचस्पी को और बढ़ा गया है।टाइगर 3 में एक्शन का स्तर इस बार सारे रिकॅार्ड तोड़ने वाला है। कैटरीना कैफ टाइगर जिंदा है 2 के मुकाबले में 3 में अपने एक्शन से सभी को चौंकाने वाली हैं।

कैटरीना कैफ फिल्म में जोया की भूमिका में ISI एजेंट
गौरतलब है कि टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा के निर्देशन कर रहे हैं जिसका बजट 350 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। कैटरीना कैफ फिल्म में जोया की भूमिका में ISI एजेंट थीं। इिस बार भी कहानी में उनका रोल किसी मिशन पर टाइगर के साथ दिखाई देगा। टाइगर सीरीज कैटरीना कैफ के करियर की सबसे बड़ी हिट रही है।

साल 2023 एक्शन से भरपुूर कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ के लिए आने वाला साल एक्शन से भरपूर होगा। टाइगर जिंदा है के साथ वो एक सुपरहीरो वाली एक्शन फिल्म भी कर रही हैं। जिसमें हॅालीवुड लेवल का एक्शन होगा। दूसरी तरफ फोन भूत,सूर्यवंशी के साथ बी कैटरीना कैफ ने स्क्रीन पर पूरी तरह से छा जाने की तैयारी की है। 2023 तक कैटरीना कैफ ने खुद के फिल्मों की तैयारी शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications