कैटरीना कैफ-शाहिद कपूर की बनी जोड़ी, अली अब्बास ज़फर की फिल्म के लिए कैट की डुप्लिकेट ने शुरू की शूटिंग

कैटरीना कैफ और शाहिद कपूर, बॉलीवुड के ताज़ा ऑन स्क्रीन कपल है। रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ ने अपने खास दोस्त अली अब्बास ज़फर का समय बचाते हुए उनकी नेटफ्लिक्स फिल्म में शाहिद कपूर के अपोज़िट काम करने का ऑफर ले लिया है। ये फिल्म पहले भूमि पेडनेकर कर रही थीं लेकिन भूमि ने ये फिल्म रिजेक्ट की।

शाहिद कपूर के साथ अली अब्बास ज़फर इस क्राईम थ्रिलर की शूटिंग अबू धाबी में शुरू कर चुके हैं जहां पर कैटरीना कैफ की डुप्लिकेट रिहर्सल करती दिखाई दीं। ये सीन एक कैसीनो में शूट होना है और इसमें काफी एक्शन होगा।

katrina-kaif-shahid-kapoor-new-hot-pair-for-ali-abbas-zafar-next-katrina-s-body-double-starts-shoot

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि कैटरीना कैफ को फिल्म में कौन सा रोल ऑफर हुआ है। फिल्म में दो किरदारों की जगह एक फीमेल ऑफिसर की और दूसरी शाहिद कपूर की तलाकशुदा पत्नी की। अगर कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर की पत्नी के किरदार में हुईं तो फिल्म में केवल उनका कैमियो होगा। कैटरीना कैफ, अली अब्बास ज़फर के लिए काफी लकी हैं।

लेकिन शायद कैटरीना फिल्म में बड़े ऑफिसर का रोल करती नज़र आएंगी जिसके लिए काफी एक्शन सीन शूट करने की ज़रूरत है और यही कारण है कि कैटरीना कैफ की बॉडी डबल फिल्म की रिहर्सल करती दिखाई दी। ये फिल्म एक फ्रेंच फिल्म Nuit Blanche का आधिकारिक रीमेक है जहां शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।

एक्शन फिल्मों की भरमार

एक्शन फिल्मों की भरमार

दिलचस्प है कि कैटरीना कैफ के पास इस समय एक्शन फिल्मों की भरमार है। कैटरीना कैफ टाईगर 3 की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ ने अपने एक्शन सीक्वंस पर काफी मेहनत की है। वहीं वो और सलमान खान टाईगर 3 के लिए अपने करियर का सबसे महंगा रोमांटिक गाना शूट कर चुके हैं। टाईगर 3 में कैटरीना कैफ के हिस्से एक बेहतरीन 10 मिनट का एक्शन सीक्वंस भी आया है।

अपनी फिल्म की सुपरहीरो

अपनी फिल्म की सुपरहीरो

वहीं अली अब्बास ज़फर के साथ कैटरीना कैफ अपनी सुपरहीरो फिल्म की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म का भार कैटरीना कैफ पूरी तरह अपने कंधों पर उठाने वाली हैं और ये बॉलीवुड की पहली सुपरवूमन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का बजट काफी बड़ा है और कैटरीना कैफ के अपोज़िट फिल्म में कोई हीरो नहीं होगा।

करियर की बदल चुकी है दिशा

करियर की बदल चुकी है दिशा

कैटरीना कैफ ने शाहरूख खान की ज़ीरो में एक्ट्रेस बबीता के किरदार के साथ एक अलग ही पहचान कायम की। लोगों ने ऐसी कैटरीना कैफ को पहले कभी नहीं देखा था और कैटरीना कैफ की इस रोल के लिए जमकर तारीफ हुई। हालांकि, इससे पहले भी कैटरीना कैफ, प्रकाश झा की राजनीति के साथ अपना लोहा मनवा चुकी हैं। कैटरीना कैफ कई फिल्मों के साथ ये साबित कर चुकी हैं कि अगर डायरेक्टर को उन्हें इस्तेमाल करने आता है तो वो परदे पर तबाही मचा सकती हैं।

बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा

बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा

फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट ने कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक गर्ल्स ट्रिप प्लान कर ली है जिसका नाम है जी ले ज़रा। ये फिल्म ऋतिक रोशन - फरहान अख्तर - अभय देओल स्टारर ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा का ही एक वर्जन होगा। जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है फैन्स इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ श्रीराम राघवन की फिल्म में विजय सेतुपति के अपोज़िट दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म का नाम रखा गया है मेरी क्रिसमस। इसके अलावा, कैटरीना कैफ इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक्सेल इंटरटेनमेंट की फोन भूत में दिखाई देंगी।

अफवाहों से भी जुड़ा है नाम

अफवाहों से भी जुड़ा है नाम

सुपर सोल्जर, टाईगर 3, फोन भूत, मेरी क्रिसमस और जी ले ज़रा के अलावा आने वाले समय में भी कैटरीना कैफ का कई फिल्मों के साथ नाम जुड़ रहा है। इनमें ऋतिक रोशन के साथ सत्ते पे सत्ता रीमेक और कृष सीक्वल प्रमुख था। इसके अलावा शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की एक फिल्म के लिए कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन के नाम की चर्चा थी लेकिन कार्तिक आर्यन ने ये फिल्म छोड़ दी।

शादी की चल रही है तैयारी

शादी की चल रही है तैयारी

इन सारी बड़ी फिल्मों की तैयारी के बीच कैटरीना कैफ अपनी शादी की तैयारी भी कर रही हैं। माना जा रहा है कि कैटरीना कैफ 7 - 9 दिसंबर के बीच विकी कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि जोधपुर में हो रही इस रॉयल वेडिंग के ठीक बाद कैटरीना कैफ और विकी कौशल अपने काम पर लौट जाएंगे और अपने अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X