जब मुझे 'जीरो' की कहानी सुनाई गई थी तो कुछ और थी, जिसे बदल दिया गया- कैटरीना कैफ
Recommended Video
कैटरीना कैफ की पिछली फिल्म ज़ीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। वहीं, अब कैटरीना सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जीरो पर बात करते हुए कैटरीना ने कहा- जब जीरो की कहानी मुझे पहली बार सुनाई गई थी तो फिल्म की कहानी कुछ और ही थी, जिसे बाद में पूरी तरह से बदल दिया गया।
हालांकि कैटरीना कैफ ने जीरो में अपने किरदार 'बबीता कुमारी' के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी हासिल किया। कैटरीना को काफी मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म असफल रही थी।

कैटरीना ने कहा,फिल्म के पहले ड्राफ्ट के अनुसार, फिल्म में शाहरुख खान और मैं दोनों ही डबल रोल में थे। फिल्म का नाम था- कैटरीना मेरी जान.. और मैं लीड एक्ट्रेस थी। जैसे जैसे स्क्रिप्ट पर काम आगे बढ़ा, कहानी पूरी तरह से बदलती गई।
कैट ने बताया- ओरिजनल कहानी मुझे लगभग ढ़ाई साल पहले ही सुनाया गया था। उस वक्त फिल्म में हीरो और हीरोईन दोनों ही बौने का किरदार निभाने वाले थे। लेकिन फिल्म की कहानी बदल दी गई और जो आखिर से बन कर आया.. वह ड्राफ्ट से कुछ बिल्कुल अलग था। हालांकि फिल्म ने भले ही कमाई नहीं की, लेकिन मेरे लिए बबीता कुमारी जैसा किरदार निभाना काफी दिलचस्प रहा। वह अनुभव मेरे साथ हमेशा रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











