मैं रणबीर - आलिया नहीं, अर्जुन - मलाईका की शादी में ही जाऊंगी - कैटरीना कैफ का खुलासा

By Staff

कैटरीना कैफ जब मूड में आती हैं तो दिल खोलकर बातें करती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ नेहा धूपिया के शो Vogue BFF's पर। इस शो में नेहा धूपिया ने कैटरीना कैफ से पूछा कि मान लो अगर रणबीर - आलिया तुम्हें अपनी शादी में बुलातेे हैं और उसी दिन अर्जुन - मलाईका की भी शादी है। तो फिर कैटरीना किस शादी में शिरकत करेंगी।

कैटरीना ने तुरंत अपना जवाब दिया कि मैं अर्जुन - मलाईका की ही शादी में जाऊंगी। और इसके बाद कैटरीना ने ये राज़ खोला कि बहुत कम लोग ये बात जानते हैं लेकिन अर्जुन कपूर को मैं राखी बांधती हूं और वो मेरा भाई है तो मैं उसी की शादी में जाऊंगी।

katrina-kaif-says-she-will-attend-arjun-malaika-s-wedding-over-ranbir-alia

कैटरीना ने ये राखी का किस्सा बताते हुए कहा कि मैं अर्जुन को काफी सालों से जानती हूं। एक बार मैंने उससे पूछा कि अर्जुन क्या मैं तुम्हें राखी बांध दूं। उसने तुरंत मना किया मैंने तुरंत उसका हाथ पकड़ा और राखी बांध दी। उस दौरान मेरा गाना चिकनी चमेली रिलीज़ हुआ था तो अर्जुन को बहुत दुख हुआ।

वैसे बॉलीवुड में फिलहाल शादियों का मौसम है। जब से अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से अपने करियर की ऊंचाई पर शादी की है तब से हीरोइनों के मन से शादी करने का डर जा चुका है। इसके बाद दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर ने भी शादी करके एक उदाहरण दिया।

मिलिए बॉलीवुड के कुछ हॉट यंग कपल से जो जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X