'टाइगर' या 'प्रेम'.. कैटरीना कैफ को पसंद है सलमान खान का ये अंदाज, कर डाला बड़ा खुलासा!

katrina kaif, salman khan

Katrina Kaif on Salman Khan- सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म टाइगर 3 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 300 करोड़ का आकड़ा पार लिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि काफी जल्दी फिल्म अपने नए रिकॉर्ड्स बनाएगी।

ऐसे में कैटरीना कैफ ने सलमान खान के टाइगर और प्रेम के टाइटल को लेकर कुछ कह डाला है। कैटरीना कैफ के पूछा गया था कि उनको टाइगर ज्यादा पसंद है या फिर प्रेम? इस पर उनका जो जवाब था वो मजेदार है।

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''टाइगर ज्यादा अच्छा लगता है क्योंकि टाइगर में प्रेम कूट कूटकर भरा है।'' इसके बाद उनके इस कमेंट को लेकर चर्चा है। हालांकि सलमान खान की तरफ से कैटरीना कैफ के इस जवाब को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

सलमान खान को कई बार ये कहते हुए सुना गया है कि प्रेम किरदार करना उनके लिए हमेशा ही अच्छा रहता है क्योंकि पहली फिल्म में उनका प्रेम ही था। मैने प्यार किया के अलावा कई ऐसी हिट फिल्में हैं जिसमें प्रेम के किरदार में सलमान खान नजर आए हैं।

फिलहाल टाइगर बनकर वो धमाका कर रहे हैं। जब से टाइगर 3 के प्रमोशन हो रहे हैं लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस वक्त सलमान कैटरीना की बॉन्डिंग मे जरा भी बदलाव देखने को नहीं मिला है, हालांकि कैटरीना कैफ शादीशुदा हैं।

इसके साथ ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में बात करें तो फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है जो कि लगातार चालू भी है। इसके साथ ही दिवाली पर फिल्म ने ऐतिहासिक कमाई करते हुए पिछली सभी फिल्मों के रिकॉर्ड भी धुआं कर दिए हैं। देखना ये है कि टाइगर 3 कब 500 करोड़ के आकड़े को छूती है। फिल्म की कमाई पर विश्व कप का काफी असर है।

Read more about: katrina kaif salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X